RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर: ब्रज किशोर पाठक रचित “गीता सुगीता” का हुआ लोकार्पण।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 मार्च।श्रीमद्भगवद्गीता को पढ़ना और समझना मुश्किल है। इस काम को आसान कर दिया है ब्रज किशोर पाठक ने। उन्होंने अपनी किताब ‘गीता सुगीता’ में गीता के 18 अध्याय का हिन्दी में बहुत ही सरल और सहज शब्दों के साथ पद्यानुवाद किया।पहले अध्याय को पढ़ना शुरू करेंगे तो अठारहवें अध्याय तक पढ़े बिना इस पुस्तक को नहीं छोड़ेंगे। हिन्दी में इतने सरल और सहज शब्दों के साथ श्रीमद्भगवद्गीता को शायद किसी ने समझाया हो। इस पुस्तक का लोपार्पण प्रोफेसर अरुण कुमार सिन्हा ने किया। प्रो.अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि ब्रज किशोर पाठक ने गीता को सुगम बनाकर लोकभाषा में प्रस्तुत किया। ये काम आसान नहीं था लेकिन ब्रज किशोर पाठक ने इसलिए आसानी से कर लिया क्योंकि इन्होंने गीता का अध्ययन किया है और उसे अपने जीवन में उतारा है। प्रो. अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि इस किताब के माध्यम से गीता के महत्व को आम लोगों को समझना आसान होगा। इन्होंने उम्मीद जताई कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोग पढ़ेंगे और लाभान्वित होंगे।
बताते चलें की ब्रज किशोर पाठक बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे। बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में अपनी सेवाएँ दी। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘जीविका’ को धरातल पर उतारने में बड़ी भूमिका निभाई। अवकाश के बाद भी करीब 12-13 साल तक जीविका के माध्यम से बिहार की सेवा की। प्रशासनिक सेवा में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए इन्होंने हिन्दी की बड़ी सेवा की है। गद्य, पद्य, निबंध और कहानी में इनकी लेखनी का कोई जवाब नहीं है। बिहार के भोजपुर जिले के किशुनपुरा गाँव में जन्मे ब्रज किशोर पाठक 55 साल से निरंतर हिन्दी साहित्य की सेवा कर रहे हैं। इनके सैकड़ों आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। बिहार सरकार का फादर कामिल बुल्के पुरस्कार, रामधारी सिंह दिनकर राष्ट्रीय पुरस्कार समेत दर्जनों पुरस्कार इन्हें मिल चुके हैं।

Related posts

लद्दाख ने पूर्ण कार्यशील साक्षरता प्राप्त की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम को बधाई दी।

rktvnews

भारतीय नौसेना गुरुग्राम में आईएनएस अरावली के जलावतरण के साथ अपनी समुद्री क्षेत्र जागरूकता क्षमता को मजबूत करेगी।

rktvnews

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर सीताब दियारा, बिहार में श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने 30 मई को उपराष्ट्रपति के नैनीताल और उधमसिंह नगर के प्रस्तावित भ्रमण को ले सुरक्षा व्यवस्था हेतु वरीय अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के साथ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर राजापुर में आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment