RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:धूमधाम से मना विनायका इंटरनेशनल स्कूल का 14वाँ वार्षिकोत्सव समारोह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मार्च। रविवार को आरा के चंदवा अवस्थित विनायका इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 14वें वार्षिकोत्सव समारोह सह बिहार सरकार द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ आचार्य अमित जी के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के बीच विद्यालय के संस्थापक सदस्य हरेंद्र सिंह,महिला थाना भोजपुर की अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी,विद्यालय के निदेशक नागेंद्र कुमार सिंह एवं डॉ पीसी के निदेशक विकाश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस दौरान आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय कि निदेशिका सुमन सिंह के द्वारा अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया गया।वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां दी गई।इस दौरान एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित अभिभावक तथा अतिथिगण भाव विभोर होते दिखे। वहीं इस दौरान बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम के तहत मां सुशीला के.वाई.पी सेंटर से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के बीच सर्टिफिकेट वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं व शिक्षेकेतर कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।समारोह में भाजपा नेता राम दिनेश यादव, शिक्षाविद् कृष्ण कुमार विमल,संजय यादव,हरेंद्र राय,सतेंद्र कुमार सिंह सहित कई गनमान्य शिक्षाविद् व सामाजिक हस्तियों के साथ साथ सैकड़ों के संख्या अभिभावकगण उपस्थित रहें।समारोह का संचालन वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सिंह जैतेश ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन निदेशक नागेंद्र कुमार सिंह ने किया।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में वज्रपात से हुई 3 मौतों पर है मर्माहत!प्रभावित परिवारों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपयों की राशि देने के दिए निर्देश।

rktvnews

साम्प्रदायिक मेल

rktvnews

विपक्षी राजद और माले समाज को बांटने और अशांति फैलाने का करते हैं काम: आर के सिंह

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के नवा वणझर गाँव के 205 परिवारों को भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र वितरित किए।

rktvnews

भोजपुर:आरा सदर अंचल में बाढ़ प्रबंधन को लेकर SDRF द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने किया‘‘इंडस्ट्री 5.0ः ब्रिजिंग ह्यूमैनिटी एंड टेक्नोलॉजी फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर’’ पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment