RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट के तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 22 मार्च। आरा के जेल रोड स्थित एस एस कॉन्वेंट स्कूल के परिसर में विगत तीन वर्षों से चल रहे डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता को लेकर आज तैयारी समिति की बैठक डॉ जया जैन की अध्यक्षता में हुई संचालन डॉ विजय लक्ष्मी शर्मा ने किया।
भाषण प्रतियोगिता के लेकर हुई तैयारी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से इस बार का विषय “विकसित भारत के निर्माण में जन साधारण की भूमिका” रखा गया।बैठक के दौरान आगमी 12 मई बुद्ध पूर्णिमा के दिन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।18 से 25 वर्ष की आयु की छात्र छात्राएं या अन्य इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। बैठक के दौरान कई अन्य बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
बैठक में शामिल लोगो में सेवानिवृत डॉ कमल कुमारी सिंह, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के भोजपुरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दिवाकर पांडे, सेवानिवृत डॉ (प्रो ) नंद जी दुबे,स्वर्ण क्रांतिकारी संघ की पुनम सिंह,जान ज्योति आवासीय विद्यालय के निदेशक आदित्य विजय जैन,भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह व ट्रस्ट के सचिव संतोष कुमार ने बताया कि प्रतिभागियों में से प्रथम स्थान पाने वाले को 25 हजार एवं द्वितीय स्थान पाने वाले को 11 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है।बैठक के दौरान कहा गया कि उक्त आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य उद्वेश्य राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेवारियां क्या है को लेकर मानसिक रूप से लोगों को तैयार करना है।

Related posts

उपभोक्ता कार्य विभाग ने वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया।

rktvnews

शिक्षक दिवस के उपलक्ष में जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर 3- 3 शिक्षकों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह (एमसीजी) की 13वीं बैठक रोम में संपन्न हुई।

rktvnews

मंडल कारा आरा और पर्यवेक्षण गृह धनुपुरा का निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

रांची: मुख्यमंत्री से जमीयत उलमा, झारखण्ड के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment