RK TV News
खबरें
Breaking News

राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 21 मार्च।दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का उत्सव मनाने के लिए आज अमृत उद्यान में एक दिवसीय ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महोत्सव का दौरा किया और दिव्यांगजनों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा। अपने संक्षिप्त वक्तव्य में उन्होंने कहा कि वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशीलता ही किसी देश या समाज की प्रतिष्ठा निर्धारित करती है। करुणा, समावेशिता और सद्भावना हमारी संस्कृति और सभ्यता के मूल्य रहे हैं। हमारे संविधान की प्रस्तावना में सामाजिक न्याय, समानता और व्यक्ति की गरिमा की बात कही गई है।
आगंतुकों के लिए दिन भर विभिन्न गतिविधियां जैसे खेल, डिजिटल समावेशन और उद्यमिता पर कार्यशालाएं, एबिलिम्पिक्स, रचनात्मक कार्यक्रम और सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘पर्पल फेस्ट’ का उद्देश्य विभिन्न दिव्यांगता और लोगों के जीवन पर उनके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में दिव्यांगजनों की समझ, स्वीकृति और समावेश को बढ़ावा देना है।

Related posts

भोजपुर: एसपी ने गड़हनी थाने में अनुसंधानकर्ताओं संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने विकास भवन एवं विशेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार व पुनर्विकास कार्य का किया उद्घाटन।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत “गुड सेमीरिटन ड्राइव” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:फ्लेरिया की दवा खाने से बीमार हुए बच्चों से मिलने पहुंची भाकपा-माले नेताओं की टीम

rktvnews

अखंड अष्टयाम हरिकीर्तन में सम्मिलित हुए जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

भोपाल:बिगड़े रिश्तो से कांटे निकालने का काम करेगी पुस्तक वास्तु एवं हीलिंग :डॉ देवेंद्र दीपक

rktvnews

Leave a Comment