RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने के सवाल पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत आरा में आइलाज का प्रदर्शन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 मार्च।ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज ) ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने के सवाल पर आज देश के विभिन्न उच्च न्यायालय ,उच्चतर न्यायालय ,सिविल कोर्ट अनुमंडल कोर्ट पर प्रदर्शन करने का काम किया। इसी क्रम में सिविल कोर्ट आरा के मेंन गेट पर ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस से जुड़े हुए अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने के सवाल पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता सुरेंद्र राय ने एवं संचालन मोहम्मद मुख्तार ने किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया , लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (AILAJ)के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने कहा कि आज ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस के राष्ट्रीय विरोध दिवस के तहत सिविल कोर्ट आरा के गेट पर प्रदर्शन,कर अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को लागू करने के सवाल पर प्रदर्शन कर रहे हैं।आज पूरे देश में न्याय संविधान लोकतंत्र के लिए अधिवक्ता लड़ रहे हैं।इसलिए उनके ऊपर पुलिस अपनी दबिश बना रही है।अधिवक्ताओं की हत्या हो रही है अपहरण हो रहा है। उनको बेवजह झूठे मुकदमे में फसाया जा रहा है।अधिवक्ता के खिलाफ अधिवक्ता अधिनियम 1961 के प्रस्तावित संशोधन लाकर केंद्र की मोदी सरकार उनके लोकतांत्रिक अधिकार , बार एसोसिएशन के हक अधिकार और स्वतंत्रता को छीनना चाहती है उसको भी अपना कठपुतली बनाना चाहती है। अधिवक्ताओं के विरोध के बाद केंद्र सरकार को इसको वापस करना पड़ा।अमित कुमार बनती ने कहा कि यह काला कानून है अधिवक्ता हित के लिए अधिवक्ताओं का संगठन ऑल इंडिया, लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस संगठन हमेशा संघर्ष करता है और करता ही रहेगा जब तक की अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू नहीं कर दिया जाता तब तक ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस अधिवक्ता हित के सवाल पर संघर्ष करता रहेगा और इस प्रदर्शन के माध्यम से हम मांग करते हैं अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को लागू किया जाए इसका एक बिल हमारे संगठन ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस ने भी बनाकर ऑल इंडिया बार काउंसिल और देश के स्टेट बार काउंसिल को देने का काम किया है। इस प्रदर्शन और राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के तहत एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू होने तक अधिवक्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में शामिल प्रमुख अधिवक्ताओं में अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ,सुरेंद्र राय ,निर्मल राम ,मोहम्मद मुख्तार, दशरथ शाह, ज्योति कलश, सुरेंद्र सिंह, दयाशंकर पांडे, देवव्रत शर्मा ,ऋषिकेश कुमार ,शैलेंद्र कुमार, सुनील कुमार चौधरी, मुन्ना रजक ,गुड्डू सिंह, बच्चा जी समेत दर्जनों अधिवक्ता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर निःशुल्क मिलेगी बिजली।

rktvnews

भोजपुर: शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण और आरा को मुख्यालय बनाने की उठाई गई मांग।

rktvnews

जयपुर:डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने डूंगरपुर के देवल में सीएलजी सदस्यों व आमजन से किया संवाद।

rktvnews

देहरादून:उत्तराखण्ड शासन एवं भारत–तिब्बत सीमा पुलिस के मध्य स्वस्थ सीमा अभियान अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर।

rktvnews

सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना में 01.04.2023 से महत्वपूर्ण सुधार किए गए।।

rktvnews

गिरीडीह:मतगणना को लेकर व्यापक तैयारियां, मतगणना केंद्र पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति।

rktvnews

Leave a Comment