RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा में विनम्रता फाउंडेशन द्वारा परिचर्चा आयोजित।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,23 अप्रैल।आरा में स्वच्छ माहवारी, महिला सशक्तिकरण, निराश्रित बच्चों के उत्थान के लिए काम करने वाली संस्था विनम्रता फाऊंडेशन के 2 वर्ष पुरे होने पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्रेरणा स्त्रोत स्व. विनय कुमार सिन्हा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य ममता सिन्हा द्वारा संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला गया। आगत अतिथियों में जय कुमार पाठक, ममता दीप, सिद्धार्थ सिंह, नीलांबुज, आदि थे।
कार्यक्रम का मंच संचालन रिंकी सोनी ने किया व काव्य पाठ अनामिका गौरव व ऋतु प्रकाश द्वारा किया गया महिला सशक्तीकरण पर गीतों की प्रस्तुति शेखर सुमन द्वारा किया गया। संस्था की संस्थापिका खुशबू स्पृहा द्वारा दो वर्षों में किए गए सेवा कार्यों व आगामी कार्यों पर प्रकाश डाला गया। अन्य आगत अतिथियों में भास्कर मिश्रा, श्रीधर शर्मा, संस्कार, पुनीता सिंह, भरत सिंह सहयोगी, गौरी, सताक्षी, रंजना श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Related posts

गाजर घास नियंत्रण कार्यक्रम खेसरिया ग्राम में आयोजित!खेती के साथ साथ त्वचा के लिए भी हानिकारक डा पी के द्विवेदी।

rktvnews

टीम मदर टेरेसा सेवा कर्मी द्वारा लावारिस लाश का किया जा रहा है दाह संस्कार।

rktvnews

सांसदों ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

हत्या व लूट मामले में शामिल दो गिरफ्तार, एक देसी कट्टा के साथ लूट का सामान बरामद।

rktvnews

डीआरडीओ एवं भारतीय सेना ने स्वदेशी मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया।

rktvnews

भोपाल:बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment