RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महाराजा कॉलेज की महिलाकर्मियों को अनुसूईया महिला सशक्तिकरण क्लब ने किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 मार्च।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनुसूईया महिला सशक्तिकरण क्लब, द्वारा महाराजा कॉलेज के सभी महिलाकर्मियों को सम्मानित किया गया।यह आयोजन महिलाओं को प्रोत्साहित व उनके प्रतिभा का सम्मान देने के लिए किया गया।
में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन।
महाराजा कॉलेज, आरा में अनसुईया महिला सशक्तिकरण क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषता रही की कॉलेज की सभी महिला कर्मचारियों (शिक्षण, गैर-शिक्षण एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) सबका सम्मान समारोह था।
यह सम्मान समारोह वरिष्ठ प्रो डा संजय कुमार और कॉलेज की कोषेक्षक प्रो डा सुनीता शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।कार्यक्रम की विशेष अतिथि डॉ. विनीता प्रसाद (प्रभारी, भूगोल विभाग, ए.एन. कॉलेज, पटना) थीं। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जिनका उद्देश्य लैंगिक भेदभाव और सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।अंत में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया जिसमें
पोस्टर प्रतियोगिता में मानसी सिंह प्रथम,राजनंदिनी गुप्ता द्वितीय और निशा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
शब्द खोज प्रतियोगिता में अर्पिता वर्मा प्रथम,पल्लवी कुमारी द्वितीय और खुशी अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं।ही फोर सी भाषण प्रतियोगिता में सूर्यमणि प्रथम, समीर सिंह द्वितीय ऋतिक रौशन तृतीय स्थान पर रहे।ब्रेक-द-स्टीरियोटाइप दौड़ में ब्यूटी और दीक्षा ने प्रथम तथा नीलू कुमारी और फरहीन सबरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
संक्षिप्त नाट्य प्रतियोगिता में प्रिया, वीणा और खुशबू की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में अनुसूया क्लब की प्रभारी डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि “यह दिवस उन सभी महिलाओं को समर्पित है, जो समाज की बाधाओं के बावजूद मजबूती से आगे बढ़ती हैं। यह आयोजन लैंगिक समानता और सशक्तिकरण की भावना को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था।”
इस भव्य आयोजन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related posts

काबिले तारीफ़ है गया जिलाधिकारी!

rktvnews

गद्दी से प्यार, जनादेश से तकरार!

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार एनडीआरएफ की टीम ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस आर.मित्रा प्लस टू विद्यालय के बच्चों को सिखाये आपदा प्रबंधन के गुर।

rktvnews

वीर सावरकर : जिनका जीवन सदैव राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणा है!

rktvnews

भोजपुर:चौकीदार दफादर संघ के बैनर तले शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

इंसाफ के लिए रानी मुखर्जी की रोमांचक लड़ाई: ‘मिसेज़ चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ का प्रीमियर एंड पिक्चर्स पर ।

rktvnews

Leave a Comment