RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सफलतापूर्वक संपन्न हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत,1351 मामलों का हुआ निष्पादन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 मार्च। आज व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन व्यवहार न्यायालय आरा के परिसर में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा भारत भूषण भसीन के अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। जिसमें अपर जिला समाहर्ता, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मनमोहन ओझा, अभियोजन पदाधिकारी, मणिक कुमार सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता राजनाथ सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी, सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ पक्षकारगण उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, गौतम कुमार द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 17 पीठ का गठन किया गया था। कुल निष्पादन 1351 हुआ है जिसमें बैंक निष्पादन मामले की संख्या 606 वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया एवं न्यायालय में लंबित कुल सुलहनीय वाद के निष्पादन की संख्या 742 है, साथ ही कुल 43658154 रुपए समझौता की राशि रही। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में शिक्षा, खेल, चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्र से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि विगत 3 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा था जिस कारण इतनी संख्या में सुलहनिय वादों का निष्पादन किया जा सका है।

Related posts

भोजपुर:व्यवसायी महासंघ बिहार के स्थापना सम्मेलन की सफलता की तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने नैनीताल के मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे पहुंच टेका माथा।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में रोपे पौधे।

rktvnews

गढ़वा:31 जुलाई की जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित।

rktvnews

भोजपुर:कुलसचिव के लिखित आश्वासन पर विश्वविद्यालय में तालाबंदी समाप्त।

rktvnews

मध्यप्रदेश:इंदौर के खजराना भगवान गणेश मंदिर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने दर्शन किए।

rktvnews

Leave a Comment