RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)08 मार्च।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर आज नगर भवन बक्सर में सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला समाज के हर क्षेत्र में अपना योगदान देती हैं। महिला एक माँ, बहन, पत्नी के साथ साथ घर, समाज और देश की धुरी हैं। हमारे देश के उत्थान में देश की आधी आबादी पुरुषो से आगे निकलकर अपने कर्तव्यों के प्रति सच्ची जिम्मेवारी निभा रही हैं।
जिलाधिकारी ने आगे कहा कि बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन एवं नए प्रयास किए जा रहे हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना से महिलाओं को शिक्षित, नियोजित एवं सशक्त बनाया जा रहा है। वहीं महिलाएं जीविका, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के माध्यम से समाज में आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवर्तन का केंद्र बन रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार द्वारा 181 महिला हेल्पलाइन, दीदी का अधिकार केंद्र, वन स्टॉप सेंटर आदि का संचालन किया जा रहा है।
आज सामाजिक कुरीतियां जैसे शराबबंदी, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन में महिलाओं द्वारा विशेष कर जीविका दीदियों के द्वारा अहम योगदान दिया जा रहा है। खेल जगत जैसे जूडो, वूशु में बक्सर जिले की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की है।
अपर समाहर्ता बक्सर ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिवस सभी महिलाओं की महानता, उनके संघर्ष और उनके अधिकारों का सम्मान करने का दिन है। समाज में समान अधिकारों की प्राप्ति, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा की कमी और हिंसा के खिलाफ संघर्ष जैसी समस्याओं को समझें और महिलाओं के लिए समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करें। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर लड़की को शिक्षा मिले, हर महिला को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले और वह समाज में अपनी पहचान बना सके।
इस अवसर पर नगर भवन बक्सर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिमा, शिक्षिका द्वारा नृत्य प्रस्तुति, ब्रजेश कुमार चौबे द्वारा शास्त्रीय गायक एवं अनुराग मिश्रा तबला वादक द्वारा प्रस्तुति दी गई।
नगर भवन बक्सर में आयोजित सेमिनार में विभिन्न विधाओं में आमंत्रित महिलाओं रजिया सुल्ताना पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना बक्सर, डॉ० अनुराधा, मनोचिकित्सक, ज्योति गुप्ता मुखिया ग्राम पंचायत अतिमी नावानगर, शश्यामा चंद्रा अधिवक्ता, रेखा देवी मुखिया ग्राम पंचायत आथर नावानगर एवं पूजा देवी जिला पार्षद चौसा द्वारा व्याख्यान दिया गया। जिसमें महिलाओं के लिए अधिकार एवं सरकार द्वारा बनाए गए नियम एवं कानून के बारे में सभी उपस्थितों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में मिनी महिला मैराथन, खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसी उपलक्ष्य में आज के दिन शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल, रोजगार, सशक्तिकरण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। साथ ही बक्सर जिलांतर्गत सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

Related posts

भोजपुर: डॉ के एन सिन्हा चिकित्सक दिवस पर हुए सम्मानित।

rktvnews

रायपुर : कैदियों ने उत्तीर्ण की परीक्षा।

rktvnews

बिहार सरस मेला: सांस्कृतिक संध्या में संगीत की बह रही बयार।

rktvnews

उज्जैन :भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में डमरू नाद का विश्व रिकार्ड।

rktvnews

हनुमानगढ:जिले में 22 संवेदनशील मतदान बूथ, सभी मतदान केंद्रों पर हो भयमुक्त मतदान: रूक्मणि रियार

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पराक्रम दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment