RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त के साथ की बैठक

सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं ईआरओ अपने स्तर पर करें बैठक: के. रवि कुमार

RKTV NEWS/रांची(झारखंड)06 मार्च ।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए निर्वाचन संबंधी विषयों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक किया जाना है। उन्होंने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं ईआरओ को अपने स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ ससमय बैठक करने का निदेश दिया। श्री कुमार निर्वाचन सदन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
के. रवि कुमार ने कहा है कि नई दिल्ली में आयोजित सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग की बैठक में विशेष रूप से राजनीतिक दलों का चुनाव से संबंधित विषयों पर बैठक कर प्रतिवेदनों को संग्रहित करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि सभी ईआरओ 17 मार्च तक अपने स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते हुए इसका प्रतिवेदन 19 मार्च तक वहीं सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी 22 मार्च तक बैठक करते हुए 25 मार्च तक इसका प्रतिवेदन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में समर्पित करना सुनिश्चित करें। श्री कुमार ने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में इन सभी प्रतिवेदनों को संकलित कर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ राज्य स्तर पर बैठक की जाएगी एवं सभी प्रतिवेदनों को संयोजित करते हुए भारत निर्वाचन आयोग को अंतिम प्रतिवेदन भेजी जाएगी।
इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, ईआरओ गढ़वा संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त, ईआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नारनौल:जनवरी में लगेंगे मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर ने की वीसी।

rktvnews

स्वतंत्रता सेनानी रईस जमींदार निशान सिंह जुरी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

लायंस क्लब आरा आधुनिक को रेड क्रॉस सोसायटी ने रक्तदान के लिए दिया स्मृति चिन्ह ।

rktvnews

भोजपुर: पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने दिया धरना,डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन।

rktvnews

सिवान: रघुनाथपुर रेल दुर्घटना में मृत यात्रियों के लिए शोक सभा।

rktvnews

राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान,बलिया ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment