RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: EVM/VVPAT वेयरहाउस का किया गया त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 मार्च।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा ब्लॉक रोड,आरा स्थित EVM/VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं सचिवों की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बलों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी EVM/VVPAT मैनुअल के अनुसार EVM/VVPAT के भंडारण, रखरखाव और सुरक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी ने वेयरहाउस के प्रभारी पदाधिकारी एवं प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
इस निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, भोजपुर; उप निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर; कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, आरा; एवं प्रभारी पदाधिकारी, अग्निशमन भी उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे उपायुक्त, व्यवस्थाओं की सराहना की।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने की वीसी द्वारा समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उमरिया:10 हाथियों की मौत को ले वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने किया घटना स्थल का निरीक्षण।

rktvnews

अमरीका-भारत रणनीतिक स्वच्छ ऊर्जा भागीदारी मंत्रिस्तरीय संयुक्त वक्तव्य।

rktvnews

नई दिल्ली:कृषि मंत्रालय ने उत्तरी राज्यों में कृषि योजना कार्यान्वयन की मध्यावधि समीक्षा की।

rktvnews

नितिन गडकरी ने पश्चिम बंगाल में नादिया, मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 परियोजनाओं के विस्तार के लिए 553.12 करोड़ रुपये की स्‍वीकृति दी।

rktvnews

Leave a Comment