RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:ऊर्जा विभाग द्वारा मनाया गया जल जीवन हरियाली दिवस।

RKTV NEWS/सिवान (बिहार) 04 मार्च।आज महीने के प्रथम मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जल- जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन राज्य स्तर पर किया गया।
आज का आयोजन ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार के द्वारा संचालित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी जिले मुख्य कार्यक्रम से जुड़े हुए रहें।
सिवान जिले में जिला परिषद के सभागार में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला के अधिकारीगण मुख्य कार्यक्रम स्थल ऊर्जा विभाग,पटना से जुड़े रहें।
कार्यक्रम में “ऊर्जा विभाग के संकल्प सौर ऊर्जा से समृद्ध बिहार बनाना है” को दोहराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ बड़ी सौर परियोजनाएं, तालाबों पर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट, सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र तथा नहरों के किनारे सौर ऊर्जा की परियोजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
आने वाले समय में बिहार में सौर ऊर्जा के जरिए बड़ी मात्रा में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के द्वारा प्रदेशवासियों से आग्रह भी किया गया कि वे पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर संयंत्र तथा पीएम कुसुम योजना के तहत फीडर सोलराइजेशन के लिए आवेदन कर अपने बिजली बिल पर बचत करें एवं आमदनी बढ़ाएं।
पुनः ऊर्जा विभाग के द्वारा संकल्प लिया गया की ऊर्जा संरक्षण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वे लगातार कार्य करते रहेंगे।
साथ ही ग्रीन एनर्जी को भी बढ़ावा देंगे सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार करेंगे तथा जल एवं वृक्ष संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान देंगे।

Related posts

रामगढ़:राष्ट्रीय स्तर पर प्रिंस नायक ने वुशु में कांस्य पदक जीतकर झारखण्ड का बढ़ाया मान।

rktvnews

नवादा डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर की गौ वंश की पूजा-अर्चना।

rktvnews

कमाई का आधा हिस्सा किराए में देने वाली दिव्यांग और निराश्रित कामकाजी बहनाओं ने पायी स्कूटी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा के सेवानिवृत्‍त हो रहे सदस्यों को विदाई दी।

rktvnews

बागपत:मेरठ मण्डल में जन सूचना अधिकारियों को मिलेगा आरटीआई और जनहित गारंटी अधिनियम का प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment