RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान चिन्हित योजनाओं की मिली स्वीकृति को ले जिलाधिकारी ने की प्रेस वार्ता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मार्च। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिले में प्रगति यात्रा के क्रम में चिन्हित योजनाओं के मंत्री परिषद की बैठक में स्वीकृति के उपरांत भोजपुर जिलाधिकारी द्वारा समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मुख्यमंत्री के सफल यात्रा और मीडिया बंधुओं के भरपूर कवरेज की सराहना की। इन्होंने बताया की आप सबों सहयोग से भोजपुर जिला विकास की ओर ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। जिलाधिकारी ने बताया कि 16 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाओं में आरा में रिंग रोड का निर्माण ,आरा बबुरा छपरा पथ का चौड़ीकरण ,संदेश से अखगांव होते हुए कोईलवर तक नहर बांध पर पथ का निर्माण,विहिया जगदीशपुर पीरो सिकरहटा पथ से ओझवलिया पुल से बचरी पुल तक बाईपास का निर्माण,दक्षिणी पुल तक बाईपास का निर्माण, बिहिया चौरस्ता से एन एच 922 तक पथ का चौड़ीकरण,तरारी प्रखंड के ग्राम देव में अवस्थित सूर्य मंदिर परिसर का विकास तथा संग्रहालय का निर्माण ,चंदवा से गांगी होते हुए धरहरा तक नहर बांध पर सड़क का निर्माण ,भोजपुर जिला में आरा सदर उदवंतनगर कोईलवर चरपोखरी तरारी पीरो शाहपुर संदेश एवं शहर के कुल 10 प्रखंडों में नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण ,आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्टारस वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत आउटफाल नाला तथा संप हाउस का निर्माण ,आरा रेलवे स्टेशन से जज कोठी मोड पथ का चौडीकरण कार्य पर विस्तृत जानकारी दी। इन्होंने बताया कि बहुत से कलियों का टेंडर भी हो चुका है और शेष अभी सब होने वाले हैं। सभी प्रस्तावित योजनाओं की प्राक्कलन राशि का भी उल्लेख किया। प्रस्तावित और स्वीकृत योजना की एक छोटी बुकलेट के माध्यम से सभी योजनाओं की पूर्ण जानकारी दी गई और प्रतिलिपि प्रेस प्रतिनिधि को वितरित की गई। जिला अधिकारी ने प्रश्न के जवाब में बताया की जाम से लेकर फुटपाथ इत्यादि पर लगने वाले दुकान और रहने वाले लोगों को भी समझना और आम लोगों को बताना जरूरी है। जिला प्रशासन हटाता है, फाइन लगाता है फिर वही लोग फिर से लगा देते हैं।यह काम केवल प्रशासन का ही नहीं है बल्कि इस संबंध में सामूहिक प्रयास सभी प्रबुद्ध लोगों के माध्यम से होनी चाहिए।आपके नजर में अगर कोई पथ छूट गया है तो उसके लिए मुख्यमंत्री की ग्राम विकास योजना से जोड़कर उसे भी पूरा किया जाएगा। आप उसकी जानकारी दे सकते हैं।सबको धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

बिलासपुर:लंबित प्रकरणों में रोजगार देने की मांग : भूविस्थापितों ने एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर का किया घेराव।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा का तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर।

rktvnews

भोजपुरी फिल्म “साजन का आंगन” भोपाल में हुई पूर्ण।

rktvnews

पटना: गृहविभागमें ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:ऑनलाइन दवा सप्लाई के विरुद्ध दवा दुकान्दारों ने की हड़ताल की।

rktvnews

सारण:सोनपुर मेला-2023 के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु गठित विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी को जिलाधिकारी ने दिया महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment