RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड और रक्षा मंत्री थियो फ्रेंकेन से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 03 मार्च।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 3 मार्च को नई दिल्ली में बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड और रक्षा मंत्री थियो फ्रेंकेन के साथ बैठक की। दोनों पक्षों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र, विशेष रूप से, समुद्री क्षेत्र में रक्षा संबंधों की संभावना पर चर्चा की। उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर भी विचार-विमर्श किया।
श्री सिंह ने रक्षा क्षेत्र में बेल्जियम के निवेश का स्वागत किया। उन्होंने सुझाव दिया कि बेल्जियम की कंपनियां भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर और भारतीय विक्रेताओं को अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं में एकीकृत करके एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इसके अलावा, दोनों देश एक संस्थागत रक्षा सहयोग तंत्र का पता लगाने पर सहमत हुए।

Related posts

अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी राज्य खाद्य आयोग रांची की अध्यक्षता में एक दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

पटना : एसआरपी कॉलेज मे मुंशी प्रेमचंद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

आरा में विनम्रता फाउंडेशन द्वारा परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : डीएम के निर्देश पर शुरू हुआ सामुदायिक रसोई।

rktvnews

Leave a Comment