RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

सीडीएस जनरल अनिल चौहान की ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 03 मार्च।चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान 04-07 मार्च 2025 तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। उनका यह दौरा रक्षा सहयोग के क्षेत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते संबंधों को दर्शाता है। अपनी इस यात्रा के दौरान वह ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल के सैन्य नेतृत्व के साथ व्यापक चर्चा करेंगे। इस चर्चा में ऑस्ट्रेलिया के रक्षा बल के प्रमुख जनरल एडमिरल डेविड जॉनसन, उनके रक्षा सचिव ग्रेग मोरियार्टी और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल होंगे।
ऑस्ट्रेलिया के परिचालन कमान संरचना की जानकारी हासिल करने और संयुक्त अभियानों के लिए संभावित अवसरों पर चर्चा करने के लिए सीडीएस जनरल अनिल चौहान फोर्स कमांड मुख्यालय का दौरा करेंगे। जनरल चौहान ऑस्ट्रेलियाई फ्लीट कमांडर और संयुक्त ऑपरेशन कमांडर से भी बातचीत करेंगे। पेशेवर सैन्य प्रशिक्षण और शिक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, सीडीएस प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियाई रक्षा कॉलेज का दौरा करने वाले हैं, जहां वे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक चुनौतियों पर वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करेंगे। सीडीएस ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट में एक गोलमेज चर्चा की अध्यक्षता भी करेंगे।
यह यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को रेखांकित करती है, जो व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत राजनयिक और सैन्य सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता साझा करते हैं और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अधिक सहयोग को बढ़ावा देते हैं।

Related posts

सचिव लोनिवि, औद्यौगिक विकास (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग डा0 पंकज कुमार पाण्डे का दो दिवसीय जनपद भ्रमण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया; युवाओं से बौद्धिक अखंडता और राष्ट्र निर्माण की भावना बनाए रखने की अपील की।

rktvnews

जिला केंद्रीय कन्हैया लाल पुस्तकालय में प्रबंधकारिणी समिति वरीय सदस्य युगल किशोर दुबे ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

सरैया में मुहर्रम पर दिखा आपसी सद्भाव का नजारा दर्जनों गांव के लोग ताजिया में हुए शामिल!जाप नेता रघुपति यादव का लोगो ने किया स्वागत।

rktvnews

गढ़वा:जिला गव्य विकास कार्यालय द्वारा दुधारू पशु मेला का किया गया आयोजन।

rktvnews

बक्सर:ए0एस0एम0 उच्च विद्यालय बलिहार में आयोजित शिक्षा संवाद में शामिल हुए जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment