RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: जिला प्रशासन एवं सरकारी खेलो में कोई खेल संघ नहीं करेगा सहयोग,जिला खेल संघ की बैठक में लिया गया निर्णय।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 मार्च।आज स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में भोजपुर जिला खेल संघ की बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में खो-खो कबड्डी एथलेटिक्स वॉलीबॉल हैंडबॉल तीरंदाजी टेबल टेनिस साइकलिंग योगासन शतरंज जूडो बास्केटबॉल सॉफ्टबॉल क्रिकेट ग्रेपलींग के सचिव प्रशिक्षक एवं वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार सिंह ने करते हुए सभी संघो को एक साथ संगठित होकर एक जिला संघ के निर्माण पर एकमत से बात को रखा तथा जिला संघ के अध्यक्ष के रूप में यशवंत सिंह एथलीट सचिव को बनाने पर बैठक में शामिल लोगो ने स्वीकृति प्रदान की।विस्तृत कमेटी के लिए अगले हफ्ते की तिथि तय की गई है। बैठक में जिला मुख्यालय स्थित एकमात्र स्टेडियम वीर कुंवर सिंह स्टेडियम होने की बात को कहते हुए इसकी खराब दुर्दशा, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, विभिन्न खेलों के अनुकूल मैदान के नहीं होने पर चिंता जाहिर की गई साथ ही इसे प्रशासन की उदासीनता करार देते हुए बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रशासन तथा सरकारी खेलों में कभी भी कोई संघ सहयोग नहीं करेगा।बैठक में मुख्य रूप से मुकेश कुमार सिंह , आनंद सिंह, नीरज कुमार,कृष्णा कुमार,मो शेफ,मो रिजवान,आशिष, अभिषेक, पप्पू पाठक, रितेश सिंह,अंगद कुमार, विजय, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

उर्दू प्राथमिक विद्यालय, बड़ौरा के निर्माण के लिए विधायक ने DDC को अपने निधि से 10 लाख रुपये का अनुशंसा पत्र सौंपा!उर्दू प्रथमिक विद्यालय,बड़ौरा को बनाया जाएगा क्षेत्र का मॉडल विद्यालय:मनोज मंज़िल

rktvnews

जितिया व्रत : धर्मदेव सिंह

rktvnews

रायपुर:प्योर ईवी ने लॉन्च किया रोमांचक कैशबैक ऑफर के साथ ‘प्योर परफेक्ट 10’ रेफरल प्रोग्राम।

rktvnews

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कई डॉक्टर हुए सम्मानित!मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण हमारी पूंजी: डॉ हर्षवर्धन

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने किया 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

पटना:बिहार दिवस 2025: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जागरूकता का अनूठा प्रयास।

rktvnews

Leave a Comment