RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार की लोक संस्कृति की प्रस्तुति हेतु NSS की टीम ने ओडिशा के लिए किया प्रस्थान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 मार्च। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक बिहार की लोक संस्कृति को प्रस्तुति के लिए ब्रह्मपुर विश्वविद्यालय, बेहरामपुर उड़ीसा के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शैलेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने स्वयंसेवकों का हौसला बढ़ाया और बधाई दी।इसकी जानकारी एनएसएस की समन्वयक डॉक्टर साधना रावत ने दी है। इन्होंने बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के विविध महाविद्यालय से राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए चयनित स्वयंसवेकों डुनमून, ख़ुशी,निशांत, ज्योति,प्रद्युम्न, ब्यूटी के साथ दलनायक के रूप में चयनियत राकेश रौशन, कार्यक्रम पदाधिकारी एस. एन. कॉलेज, श्यामल खैरा देव ने उड़ीसा जाने से पहले माननीय कुलपति प्रो.शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कुलपति महोदय ने सभी छात्र- छात्रोओं से उनका परिचय प्राप्त कर उनके उज्जल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया एवमं एकीकरण शिविर मे बिहार एवमं विश्वविद्यालय की संस्कृति को प्रस्तुत करने की बात कही।वहीं कार्यक्रम समन्वयक डॉ साधना रावत ने सभी स्वयंसेवकों को इस शिविर के माध्यम से बिहार की संस्कति को बेहतर रूप में प्रस्तुत कर विश्वविद्यालय की गरिमा को बनाये रखने की बात कही।इससे पूर्व भी विविध राष्ट्रीय एकीकरण शिविरों में शामिल हो विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने बिहार की लोक संस्कृति से अन्य राज्यों को परिचित कराया है। एक बार फिर राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के माध्यम से हमारे छात्र 03 से09 मार्च तक ब्रह्मपुर विश्वविद्यालय, बेहरामपुर उड़ीसा में विश्वविद्यालय एवमं राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Related posts

रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक भव्य समारोह में प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का औपचारिक उद्घाटन किया।

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से केरालिया गाँव में पानी की किल्लत खत्म।

rktvnews

जग रुलाता है मां हंसाती है !

rktvnews

हैदराबाद में ‘योग महोत्‍सव’ में जुटे 50,000 उत्‍साही प्रतिभागी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने युवाओं से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का हिस्सा बनने के लिए क्विज में भाग लेने का आग्रह किया।

rktvnews

Leave a Comment