RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

उत्तराखंड: राजभवन में ‘‘100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान’’ के अंतर्गत टीबी स्क्रीनिंग कैंप का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)01 मार्च। शुक्रवार को क्षय रोग (टीबी) की रोकथाम और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजभवन में ‘‘100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान’’ के अंतर्गत टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड के तत्वावधान से संपन्न हुआ जिसमें 73 अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की निःशुल्क जांच की गई। इस कैंप में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने जांच प्रक्रिया के दौरान टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेषकर सबसे असुरक्षित समूहों के लिए निदान और उपचार सेवाओं को मजबूत बनाना है। इनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, मधुमेह, एचआईवी और कुपोषण जैसी सह-रुग्णता से पीड़ित व्यक्ति शामिल हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कैंप का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है और समय पर जांच एवं उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने सभी कर्मचारियों और नागरिकों से अपील की कि वे टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भाग लें और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएं।

Related posts

भारतीय स्टेट बैंक ने पूर्व सैनिकों के लिए बैंकिंग एवं पेंशन संबंधी सम्मेलन का किया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में तिथि उत्सव का अलौकिक स्थान विषयक वर्कशॉप का हुआ आयोजन।

rktvnews

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में “राम धुन” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

चतरा:सिमरिया व गिद्धौर प्रखंड में जांच टीम की बड़ी कार्रवाई, अवैध नर्सिंग होम व क्लिनिक को किया गया शील।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर फायरिंग मामले मे प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:फसल सहायता अनुदान राशि में अनियमितता बरतने के आरोप में किसान सलाहकार हुए चयन मुक्त।

rktvnews

Leave a Comment