RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर: यक्ष्मा उम्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत जिला टीबी फोरम एवं टीबी को मौर्विडिटी को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)28 फ़रवरी।आज यक्ष्मा उम्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत जिला टीबी फोरम एवं टीबी को – मौर्विडिटी को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक सिविल सर्जन , भोजपुर की अध्यक्षता में जिला सदर अस्पताल सभागार, आरा में किया गया।डा० अबसार अहमद संचारी रोग पदाधिकारी (यक्ष्मा) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं जिले में चल रहे यक्ष्मा अन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत एवं बर्तमान में जिला में यक्ष्मा टीबी मरिजों की संख्या 5571 बताया गया जो राज्य के लक्ष्य 6000 का 92 प्रतिशत है। बैठक के दौरान अभी 100 दिनों के खोज अभियान के बारे बताया गया कि अभी तक जिला में 52800 Vulnerable Population का Screening किया गया जिसमें 1270 नये टीबी मरीजों की खोज की गई है। डा० विजेन्द्र सौरभ द्वारा सिविल सर्जन को अवगत कराया गया कि जिले में Presumptive TB Examination Rate अभी मात्र 439 प्रति लाख है जो राज्य के लक्ष्य से बहुत कम है। सिविल सर्जन द्वारा सभी प्रभारी को इसे बढ़ाने हेतु आदेश निर्गत करने को कहा गया है। जिले का Treatment Success rate 92% है जो राज्य के 86% से अधिक है। जिला में टीबी मुक्त पंचायत पर भी चर्चा की गई।बैठक में 2025 तक सभी पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत किए जाने को कहा गया।इस दौरान संचारी रोग पदाधिकारी द्वारा 11 मरीजों को पोषण किट वितरित किया गया।
उक्त बैठक में अपर मुख्य चिकत्सा पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, डब्लु एच०ओ० सलहाकार डा बी० सौरभ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक / जिला कार्यक्रम सम्वयक एवं आई०एम०ए० के अध्यक्ष, मणिशंकर सिह अधिवकता विजय कुमार सिह, दैनिक जागर,डी०पी०सी०जिला यक्ष्मा केन्द्र के कर्मीगण, डीएफवाई , भोजपुर की टीम उपस्थित रही।

Related posts

पटना:नहीं रहे ‘नवरंग’ के संस्थापक और कलाचार्य पं उमेश पाण्डेय।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर डीएम मनेश कुमार मीणा सख्त, दो दिन में लंबित कार्य पूरा हो।

rktvnews

भोजपुर:देश विदेश के फिजिशियन कांन्फ्रेंस में किया अपने ज्ञानकी साझेदारी : डा के एन सिन्हा

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और नवाचार कर्मियों को बधाई दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 सितंबर 25

rktvnews

ओबीसी मोर्चा भोजपुर के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता जननायक कर्पूरी जी का जन्मदिन मनाने पहुंचे पटना!कर्पूरी जी को भारत रत्न से विभूषित करना गौरव की बात:हरेंद्र सिंह चंद्रवंशी

rktvnews

Leave a Comment