
आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 दिसंबर।कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच,भोजपुर ने भारतरत्न ,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं कायस्थ रत्न मदन मोहन मालवीय की जयंती चंदवा ग्राम मे जिलाध्यक्ष मणीभुषण श्रीवास्तव के अध्यक्षता में गरिबो के बीच कंबल वितरण कर के मनाई। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी के के वी एम के प्रदेशाध्यक्ष वीर रविश श्रीवास्तव शामिल हुए और अपने अभिभाषण मे इन दोनो के कृतित्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सचिन सिन्हा एवं समाज सेवी डी.राजन ने किया।विशेष अतिथी मे डा. के . एन. सिन्हा, डां. अमीत जासवाल, भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह, पत्रकार नरेन्द्र सिंह, दिपक श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिन्हा ‘ सदन जी’ उपस्थित हो कार्यक्रम को संबोधित किया।
इनमे के के वी एम के जिला अध्यक्ष मणी भुषण श्रीवास्तव, जिला सचिव सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सचिन सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार प्रो. दिनेश सिन्हा, संपत श्रीवास्तव, सुरेश कुमार वर्मा, विपीन श्रीवास्तव, मुकुल श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव,अमीत श्रीवास्तव, महबुब आलम,विजय लाल, पिंटु तिवारी, रितेश तिवारी, संध्या श्रीवास्तव, खुशबू, नेहा, सूरज ,शुभ, आदि शामिल हुए।
