भीड़ की स्थिति का लिया जायजा।
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 फ़रवरी। महाकुंभ के मद्देनजर, भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार, आरा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक ने आरा जंक्शन का दौरा कर भीड़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के सुगम आवागमन और भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, यातायात प्रबंधन को सुचारु बनाने और यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा उन्हें सतर्क और तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।


