RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार के बिहटा में खनन विभाग की महिला पदाधिकारियों पर हुए हमले और अवैध बालू खनन के खिलाफ भाजपा भोजपुर ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला जला किया विरोध प्रदर्शन।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,19अप्रैल।बीते दिनों पटना जिला के बिहटा मे अवैध बालू के रोकथाम हेतु खनन विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान पदाधिकारियों के विशेष रुप से महिला पदाधिकारियों पर हुए हमले के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम की शुरुआत सरकारी बस स्टैंड परिसर से भाजपा के कार्यकताओं के काफिले के साथ शुरू हुआ।काफिला धीरे-धीरे आगे बढते हुए त्रिभुआनी कोठी मोड़ पर पहुचा।काफिले मे बिहार सरकार के खिलाफ गगनचुंबी नारे बिहार सरकार मुर्दाबाद, नीतीश कुमार मुर्दाबाद, बालू माफिया मुर्दाबाद, महिलाओ पर अत्याचार बंद करो,अवैध बालू खनन बंद करो, जहरीले शराब से मरनेवालों को मुआवजा दो आदि नारे के साथ जब काफिला तीनमुहानी पर पहुंचा तो कार्यकताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
अवैध बालू खनन और जहरीले शराब से मौत पर पुतला दहन करने के बाद जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि बिहार मे जंगलराज का आगमन दुबारा हो गया है।आज बिहार मे कोई सुरक्षित नही है। खनन विभाग के महिला पदाधिकारियों पर हमला बिहार सरकार के लिए शर्म की बात है।बिहार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को चुल्लू भर पानी मे मर जाना चाहिए। पूरे देश मे बिहार की किरकिरी हुई है। भारतीय जनता पार्टी चुप नही बैठने वाली है।बालू और शराब माफिया सरकार के संरक्षण मे पल रहे है।
कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,सीडी शर्मा,मिथलेश कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,महामंत्री पूनम कुशवाहा, सतीश भट्ट,उदय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी,अखिलानंद ओझा, जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, विनय बेलाउर,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार,रमेश कुमार कर्ण,संजय कुमार सिंह,अशोक शर्मा, विभु जैन,विद्यासागर पांडेय,रितु राज,नगर अध्यक्ष जीतु चौरसिया, वीणा गुप्ता, राकेश शर्मा, अजय सिंह,रामाकांत सिंह,कृष्णमोहन श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अजीत गुप्ता, ओंकार पांडेय,आनन्द कुमार, ददन चौरसिया,संतोष सिंह,राजेश सिंह,सचिता सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

रायपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिना किसी चिन्ता के घर में मिल रही बिजली।

rktvnews

भोजपुर:नशीली दवाओं के दुरुपयोग से अंधकारमय हो रहा युवाओं का भविष्य : जिला जज

rktvnews

पटना:केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य : नीतीश कुमार

rktvnews

अयोध्या:मुख्यमंत्री ने अयोध्या में भारतात्मा अशोक जी सिंघल वेद पुरस्कार-2024 वितरित किये।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बात की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में लगभग 27,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित कीं।

rktvnews

Leave a Comment