RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेंले का आयोजन।

RKTV NEWS/सिवान ( बिहार)08 फ़रवरी।श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सिवान के द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेंले का आयोजन स्थानीय गांधी मैदान,सिवान में किया गया।नियोजन मेले का उद्घाटन नवनील कुमार प्रभारी जिला पदाधिकारी, सिवान अमित कुमार, उपनिदेशक नियोजन सारण प्रमंडल, मो. शाहबाज खान ओएसडी, सिवान एवं पिंकी भारती प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, सिवान के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सहायक निदेशक नियोजन, सारण प्रमंडल ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में आए हुए अभ्यर्थियों को जानकारी दी । विभाग द्वारा स्टडी किट, टूल किट, समुद्र पार नियोजन ब्यूरो, जॉब कैंप आदि के बारे में सभी अभ्यर्थियों को बताया गया उनका व्यावसायिक मार्गदर्शन किया गया। कुल 24 नियोक्ता भाग लिए जिनके द्वारा कुल 1087 बायोडाटा प्राप्त किया गया इस नियोजन मेले में 654 आवेदकों का चयन किया गया। मेले में नियोक्ता जॉब से संबंधित जानकारी एवं रिक्ति की जानकारी दे रहे थे एवं डिपार्टमेंट द्वारा योजनाओं की जानकारी आवेदकों को दी जा रही थी जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा श्रम संसाधन विभाग द्वारा आयोजित रोजगार परक एवं प्रतियोगिता से संबंधित योजनाओं की भी जानकारी जैसे टूलकिट स्टडी किट , कुशल युवा कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारी दी गई। डीआरसीसी मैनेजर द्वारा सात निश्चय में कुशल युवा कार्यक्रम स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी उनके द्वारा दी गई विभाग द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम की जानकारी दी गई कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र के संचालक कोऑर्डिनेटर इस मेले में मौजूद रहे नियोजन मेले का मंच संचालन अभिषेक रंजन सहायक के द्वारा किया गया। मेले में विनोद कुमार प्रधान सहायक, चंदनधारी प्रसाद जिला कुशल प्रबंधक, कामेश्वर कुमार, जिला कुशल प्रबंधक,पुष्पेंद्र कुमार, जिला कौशल विशेषज्ञ, मनीष कुमार राम, डाटा एंट्री ऑपरेटर, अभिषेक ओझा, अमरजीत ,विजय कुमार आदि कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण जिला के थारू टोला घोटवा से की ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर:ग़रीबों के झुगी झोंपडी और फुटपाथी दुकानदारों को बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ने पर लगे रोक : शिवप्रकाश रंजन

rktvnews

विद्युत मंत्रालय के अधीन कार्यरत सार्वजनिक उपक्रमों ने सतर्कता के साथ प्रशासन में सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों पर विचार-विमर्श किया।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

बक्सर के रघुनाथपुर में आपसी सौहार्द के बीच मनाया गया ईद का त्योहार।खुशियों में शरीक हुए सरपंच झुन्नू मिश्रा

rktvnews

पटना : आदि चित्रगुप्त मंदिर में संगत पंगत का भव्य आयोजन ! कथक नृत्य की प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment