RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:शाहपुर में आयोजित छात्र-युवा कन्वेंशन में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को बड़ी बढ़त दिलाने का संकल्प।

देश की जनता इस बार भाजपा को उखाड़ फेंकेगी : डुमराव विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा

RKTV NEWS/शाहपुर(भोजपुर )15 मई।आरा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के भाकपा-माले के प्रत्याशी कॉ० सुदामा प्रसाद को शाहपुर विधानसभा से बड़ी बढ़त दिलाने का संकल्प छात्रों-नौजवानों ने ‘छात्र-युवा कन्वेंशन’ में लिया । उक्त संकल्प शाहपुर के रामाधार कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘छात्र-युवा कन्वेंशन’ में लिया गया ।
केन्वेंशन की अध्यक्षता युवा राजद के शाहपुर प्रखण्ड अध्यक्ष भाई बरमेश्वर यादव व संचालन आइसा के जिला सह सचिव जयशंकर प्रसाद ने किया ।
कन्वेंशन को संबोधित करते हुए डुमरांव विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों के शासन काल में छात्रों-नौजवानों पर जबरदस्त तरीके से हमलें किये हैं । 2 करोड़ नौजवानों को नौकरी देने का वादा करने वाले मोदी जी ने लाखों लोगों की नौकरियों को छीन लिया है । शैक्षणिक संस्थानों की फीस में बेतहाशा वृद्धि करके के गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर करने की साजिश की है । देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है । देश को आर्थिक संकट में धकेल दिया है।
उन्होंने कहा कि आरा में एक तरफ भाजपा है जिसे पैसे का गुरूर है, दूसरी तरफ पसीना बहा कर देश को चलाने वाले मेहनतकशों की आवाज सुदामा प्रसाद है । ये चुनाव पैसे और पसीने के बीच में है । आपको खून-पसीने की आवाज को और बुलन्द करना पड़ेगा।
विधायक अजित कुशवाहा ने कहा कि चार चरणों के चुनाव के बाद भाजपा और एनडीए बिहार में पूरी तरह हताशा में हैं । जनता ने बदलाव का मिजाज बना लिया है । हमारे प्रत्याशी कॉ० सुदामा प्रसाद लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं । उन्हें जनता के हर हिस्से का व्यापक समर्थन मिल रहा है । केंद्र की सत्ता से तानाशाह मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के जनता का मिजाज और अधिक उभरकर सामने आया है ।
उन्होंने कहा कि देश की जनता संविधान द्वारा प्राप्त अपने वोट के अधिकार के जरिए संविधान की रक्षा करेगी और तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
कन्वेंशन को भाकपा(माले) केंद्रीय कमिटी सदस्य अभ्युदय, इंकलाबी नौजवान सभा के पूर्व राज्य सचिव सुधीर यादव, नीरज यादव, युवा राजद के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र राम, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, आइसा के जिला सचिव विकास कुमार, जिला अध्यक्ष सुशील यादव, छात्र प्रधान सूर्यकांत बैठा, राजद जिला सचिव राकेश यादव, बिहिया युवा प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव, जिला पंचायती प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुराद हुसैन, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार साह, युवा कांग्रेस के रोहित तिवारी ने संबोधित किया।
युवा माले नेता बैजू कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, भुटेली कुशवाहा , सुरेंद्र पासवान , राकेश यादव, लव कुश कुमार, अभिमन्यु, अमित कुमार पांडेय, मन्तोष जायसवाल, सतेन्द्र राम सहित सैकड़ों छात्रो-नौजवान कन्वेंशन में शामिल हुए ।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री ने बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई ‘कॉसमस लाइफस्टाइल प्रा० लि०’ का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता को ले अभियान।

rktvnews

बिहार:25 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं 24 में ही मामला सेटल कर देंगे: PK

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने शाहपुर के बाढ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा! दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोक सभा में पेश किया “विकसित भारत– जी राम जी बिल”

rktvnews

Leave a Comment