RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:केन्द्रीय बजट में बिहार के महत्व सहित सभी वर्गो के लिए संतुलित बजट बताते हुए पर भाजपा नेताओं नें की प्रेस वार्ता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 फ़रवरी।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आरा परिसदन में 2025-26 केन्द्रीय बजट पर आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा प्रेस वार्ता किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा केन्द्रीय आम बजट सार्वभौमिक,ऐतिहासिक और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर कदम बढाने वाला बजट है।इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।12 लाख तक के आमदनी पर कोई कर नही लगने के फैसले से मध्यमवर्गीय परिवार को बहुत फायदा होगा।
बजट में बिहार को विशेष महत्व मिलने के पीछे बिहार का पिछड़ा राज्य होना है।इस बजट से बिहार भी आगे बढेगा, क्योकि बिकसित राष्ट्र होने के लिए बिहार भी विकसित करेगा।बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना होने से बिहार के किसानों को सीधे लाभ पहुंचेगा।इसके साथ पटना एयरपोर्ट का विस्तार और नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से निवेश और पर्यटन में बढावा मिलेगा।किसानों के उत्पादों को बेहतर मूल्य दिलाने और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को सशक्त बनाने के लिए एक खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना हो रही है।पटना आईआईटी का विस्तार होने से 6500 से अधिक छात्रो को शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।पश्चिमी कोसी नहर परियोजना से मिथिलांचल मे कृषि उत्पादकता में व्यापक सुधार होगा।
उन्होनें कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढने से आधुनिक कृषि तकनीकों तक आसानी से पहुंच बना सकेगे। नई कृषि योजना के तहत 1.7 करोड़ किसानों को लाभ होगा।
उन्होने बजट को समावेशी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा मे ठोस कदम बताया।
वहीं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह अकल्पनीय बजट है।विपक्षी कर मे राहत देने की बात करते थे,लेकिन वे भी कभी सपने मे नही सोंचे थे कि 12 लाख रूपये के आमदनी पर कोई कर नही लगेगा।यह ऐतिहासिक निर्णय है,जिससे मध्यमवर्गीय परिवार ही नही सभी को सीधा लाभ प्राप्त होगा। पहले के बजट मे हम किसी वस्तु के सस्ता और महंगे होने का समाचार पढते थे,लेकिन अब बजट में ब्यक्ति का विकास का पढते है।आज देश बहुत तेजी सू आगे बढ रहा है और बहुत जल्द विकसित देश बन जाएगा। यह बजट सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास को वास्तविकता में परिवर्तित करने का संकल्प दोहराता है। लोगो की आमदनी बढाने और देश को विकसित करने के लक्ष्य को पूरा करने वाला बजट है। इस बजट में गरीब,महिला, किसान, युवा सभी वर्गो के लिए बहुत ही अच्छा बजट है। यह बजट न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है,बिहार को आर्थिक और सामाजिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा मे एक ऐतिहासिक प्रयास भी है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि एनडीए सरकार ने बजट 2025 के माध्यम से सबका साथ,सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ किया है। बिहार के किसानों से लेकर मध्यम वर्ग तक ,हर वर्ग के हित में ठोस नीतियों की घोषणा की गई है।यह बजट देश के समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है,जो गरीबों,युवायों,अन्नदाताओं और नारी शक्ति (GYAN) के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्यरत है।
प्रेस वार्ता में भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, लव पांडेय,संतोष चंद्रवंशी, संतैष तिवारी, मनीष गुप्ता, हैप्पी तिवारी आदि शामिल थे।

Related posts

10 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बागपत:आपदा से निपटना अब सिर्फ प्रशासन नहीं, हर नागरिक की ज़िम्मेदारी ,मॉक ड्रिल से बढ़ेगी जागरूकता।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी सोनू कुमार राय का लावारिस सेवा केंद्र में हुआ सम्मान।

rktvnews

टीम मदर टेरेसा सेवाकर्मी भोजपुर आरा एवं संत रविदास जनसेवा संगठन भोजपुर के सयुक्त तत्वाधान में 4अज्ञात शवो का दाह संस्कार।

rktvnews

देवघर: समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर दिया जा रहा प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment