RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:डीएम ने किया एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)01 फरवरी।जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा संयुक्त श्रम भवन परिसर में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मेला में कुल-28 निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाया गया एवं कुल 1000 से अधिक रिक्तियॉं दर्शायी गयी थी। इसके अतिरिक्त व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु 07 स्टॉल लगाये थे। जिनमें जिला उद्योग केन्द्र, जीविका, नेहरू युवा केन्द्र आदि प्रमुख स्टॉल थे।
मेले में कुल 1169 बायोडाटा प्राप्त हुए जिसमें प्रथम स्तर पर कुल 474 अभयार्थियों का स्थल चयन किया गया। इसके अतिरिक्त कुल-273 युवाओं को मार्गदर्शन दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग से प्राप्त निदेश के आलोक में सभी युवक/युवतियों हेतु प्रत्येक जिले में नियोजक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नियेाजन मेला आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने मेले मे उपस्थित सभी अभ्यर्थियों से अपील किया कि नियेाजन मेला का संपूर्ण लाभ उठायें।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि नौकरी में शुरुआत में कार्य कुशलता एवं प्रशिक्षण पर युवा विशेष घ्यान दे। यदि परिवारिक स्थिति प्रतिकूल ना हो तो बिहार से बाहर अन्य राज्यों में रोजगार के अवसर का लाभ उठावें। उन्होंने युवाओं से अपील की अपनी इच्छाओं एवं कैरियर विकल्पों को सिमित न रखे।
पुलिस अधीक्षक ने सभी युवाओं को बेहतर भविष्य कि शुभकामनाए दी।
कुल-12 लाभार्थियों को चयन के पश्चात नियेाजन पत्र वितरित किया गया। तत्पश्चात् कुशल युवा कार्यक्रम में प्रशिक्षित छात्र/छात्राओं के मध्य प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मेले में उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर नियोजकों से रिक्तियों एवं कार्य स्थल के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों के अलावा रोहित भारती, अभिषेक कुमार उच्च वर्गीय लिपिक, सतीश कुमार निम्न वर्गीय लिपिक, तिरूपति नाथ शर्मा (डाटा इंन्ट्री ऑपरेटर), नित्यानंद गर्ग, कुन्दन कुमार एवं उत्पल कुमार, जिला कौशल प्रबंधक एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले चलो गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय क्षेत्र की योजना, ‘कोयला और लिग्नाइट अन्वेषण योजना’ को जारी रखने की मंजूरी दी।

rktvnews

एआईसीटीई और OPPO India ने भारत में ‘जनरेशन ग्रीन’ अभियान के अंतर्गत 5000 स्टूडेंट इंटर्नशिप्स द्वारा ग्रीन स्किल्स के निर्माण के लिए किया गठबंधन।

rktvnews

बिहार:भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनी।

rktvnews

रामनवमी महोत्सव से जुड़े लोगों का सम्मान कल -महासचिव शंभू चौरसिया

rktvnews

Leave a Comment