RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:शहीद दिवस के अवसर पर अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में शहीदों की स्मृति मौन श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)30 जनवरी।अपर समाहर्ता अरविंद कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में 02 (दो) मिनट का मौन रख कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अपर समाहर्ता ने शहीद दिवस के महत्व से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि देशभक्ति, साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता के मूल्यों को प्रतिबिंबित करने का दिन है। उपायुक्त के निर्देशानुसार भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी 2025 को सभी शासकीय/अर्धशासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में दो मिनट का मौन धारण शहीद दिवस के आयोजन के संबंध में सभी कार्यालयों प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया हैं, ताकि शहीद दिवस की महत्ता और देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका तथा राष्ट्रीय एकता के महत्व को चरितार्थ किया जा सके।
मौक़े पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, सभी कार्यालयों के कार्यालय प्रधान, कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

दिल्ली दक्षिण सीजीएसटी ने 17 करोड़ रुपये की कर चोरी से जुड़े फर्जी इनवॉयसिंग रैकेट का खुलासा किया, 2 गिरफ्तार।

rktvnews

दुमका जिले में प्रशिक्षु पदाधिकारियों का भ्रमण कार्यक्रम जारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला दिवस पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने की घोषणा की।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री से अमेरिकी राजदूत की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने राइजिंग राजस्थान में अमेरिकी निवेशकों को किया आमंत्रित।

rktvnews

रामनगर में ग्लोबल टाइगर डे की शुरूआत!पीढ़ियों से पर्यावरण के संरक्षक है उतराखंडवासी:मुख्यमंत्री धामी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने समर्थ स्पेशल दिव्यांग स्कूल का भ्रमण किया, बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया,की सराहना।

rktvnews

Leave a Comment