RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सहार में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन, उच्च शिक्षा को मिलेगी नई दिशा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जुलाई।राज्य सरकार की ‘प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापना योजना’ के तहत बुधवार, 15 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों का उद्घाटन किया। इसी क्रम में भोजपुर जिले के सहार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चौरी स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सहार का भी उद्घाटन संपन्न हुआ।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, सहार के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएँ तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना से सहार एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अब दूर-दराज के शहरों पर निर्भरता कम होगी। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेगा।वक्ताओं ने कहा कि यह संस्थान क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने के साथ-साथ युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। महाविद्यालय की स्थापना से उच्च शिक्षा की पहुँच बढ़ेगी और स्थानीय विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को काफी सुविधा होगी।उपस्थित अतिथियों ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राजकीय डिग्री महाविद्यालय आने वाले समय में सहार क्षेत्र के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा नई पीढ़ी के लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगा।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने आई.टी पार्क देहरादून में लेखा परीक्षा विभाग, रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटी तथा अर्थ एवं संख्या के नवनिर्मित एकीकृत भवन का लोकार्पण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने एमएसएमई एवं स्टार्ट-अप सत्र को किया संबोधित।

rktvnews

23 अगस्त 2023 को दिगम्बर जैन डिग्री कालेज बडौत में वृहद रोजगार मेले का किया जायेगा आयोजन!25 कंपनियों द्वारा किया जाएगा प्रतिभाग युवाओं को मिलेंगे रोजगार।

rktvnews

भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में मनाया गया पहला अंतरिक्ष दिवस।

rktvnews

भोजपुर: नये जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिले ,प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

भोजपुर : अफीम का डोडा व पौधे के डंठल को पुलिस ने किया बरामद!16 बोरा डोडा बरामद।

rktvnews

Leave a Comment