RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:सड़क दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के आश्रित को एक करोड़ 21 लाख रु.से अधिक दिया गया मुआवजा राशि।

दरभंगा कमिश्नरी को प्राप्त हुआ प्रथम स्थान।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )30जनवरी। बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण दरभंगा प्रमंडल दरभंगा राजकुमार प्रसाद की अध्यक्षता में सड़क दुर्घटना (नन हिट ऐंड रन) से 14 प्रभावित परिवारों के आश्रित को मुआवजा राशि का वितरण चेक के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार, संयुक्त सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार राजेश कुमार, दरभंगा प्रमंडल दरभंगा,,उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, निशा राज सचिव ,अवधेश कुमार डीएसपी यातायात के द्वारा भी आश्रित परिवारों को चेक प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा प्रमंडल अंतर्गत दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के सड़क दुर्घटना (नन हिट ऐंड रन) से प्रभावित परिवारों के आश्रित को मुआवजा राशि का वितरण चेक के माध्यम से किया गया। जिनमें दरभंगा जिला के रीता अमरकांत चौधरी को 35 लाख रूपये, ममता देवी को 14 लाख रूपये, श्याम कामती को 08 रूपये,अनीता देवी को 05 लाख रूपये का, राम काशी देवी को 05 लाख रूपये,फूलों देवी को 06 लाख रूपये का,विरेंद्र मंडल को 2 लाख 50 हजार रुपए का एवं अफसर जहां को 5 लाख 20 हजार 340 रूपये का चेक प्रदान किया गया।
मधुबनी जिला के हरे राम मांझी को 05 लाख रूपये,प्रकाश वीर भारती को 05 लाख रूपये,दयावती देवी को 05 लाख रूपये एवं गजल देवी को 09 लाख 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। साथ ही समस्तीपुर जिला के सीता देवी को 05 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया ।
आश्रित परिवारों को कुल 01 करोड़ 21 लाख 20 हजार 340 रूपये का चेक प्रदान किया गया।
बताया गया कि तीनों जिला से संबंधित नन हिट रन सड़क दुर्घटना के मामलों की सुनवाई प्रमंडल स्तर पर बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण दरभंगा मंडल दरभंगा में किया जा रहा है।
बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण दरभंगा मंडल दरभंगा मामलों का निष्पादन में प्रथम स्थान पर है,साथ ही 127 मामलों के भुगतान करने हेतु आदेश पारित किया गया है, साथ ही शेष मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द किया जाएगा।

Related posts

रांची:संत रविदास की जयंती झारखंड भाजपा कार्यालय में मनाई गई।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंस से ली महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

11 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:विभा देवी के पुण्यतिथि पर दलित बस्ती में खाद्य और पाठ्य समाग्री वितरीत।

rktvnews

भोजपुर:तरारी का सर्वांगीण विकास हमारा संकल्प : विशाल प्रशांत

rktvnews

भोजपुर:वन-वे सड़क पर ट्रकों का कब्ज़ा, कोईलवरवासियों की जान पर बन आई।

rktvnews

Leave a Comment