RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

शाहपुर थाना परिसर में झंडा को सलामी देते थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत व बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 जनवरी। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत 76वां गणतंत्र दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस राष्ट्रीय महापर्व पर प्रखंड परिसर एवं ई किसान भवन स्थित सीडीपीओ कार्यालय में बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, बीआरसी भवन में बीईओ गुलाम सरवर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अतिउल्लाह अंसारी, नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद जुगनू देवी, शाहपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, बहोरनपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह, करनामेपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंदन कुमार, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी, राजद कार्यालय में प्रखंड राजद अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव ने झंडोतोलन किया। इसके अलावा भाजपा कार्यालय, विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, पंचायत सरकार भवनों और विद्यालयों पर भी झंडोतोलन किया गया। इस अवसर पर तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रीय गान गाया गया।

करनामेपुर थाना परिसर मे झंडा को सलामी देते थानाध्यक्ष चंदन कुमार

झंडोतोलन के बाद जलेबी का वितरण किया गया। थाना परिसर सहित कई जगहों पर गणमान्य लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। लोगों ने अपने-अपने घरों पर भी झंडोतोलन कर इस राष्ट्रीय पर्व को गर्व से मनाया। झंडोतोलन स्थल के अलावा अन्य जगहों पर लाउडस्पीकर पर बज रहे देशभक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय में हो गया। लोगों में देशभक्ति का जज्बा हिलोरे मार रहा था। लोगों ने खुशी-खुशी गौरवान्वित माहौल मे धूमधाम के साथ इस राष्ट्रीय महापर्व को मनाया।

Related posts

भोपाल:मानव संग्रहालय में स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत ‘पूनम-42’ शास्त्रीय संगीत संध्या संपन्न।

rktvnews

5 सितंबर 2023 को ब्राजील की नौसेना के प्रतिनिधिमण्डल का दिल्ली दौरा।

rktvnews

मध्यप्रदेश से साहित्यकार हनुमान महोत्सव हम्पी कर्नाटक में शामिल होंगे।

rktvnews

भोजपुर:मजदूर आंदोलन के प्राण थे विन्देश्वरी दूबे: प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

भोजपुर:सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत! पूजा के बाद सुना हरतालिका व्रत की कथा।

rktvnews

उज्जैन:भूमिपूजन हुए विकास कार्यों को जल्द प्रारम्भ कराएं : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

Leave a Comment