डॉ अर्चना ने सामाजिक सेवा कार्यों हेतु पत्रकार भीम सिंह “भवेश” को पद्मश्री मिलने पर जताई प्रसन्नता।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)26 जनवरी।आज स्थानीय ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवसीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवाँ, आरा तथा ‘शारदा स्मृति’ सम्भावना पब्लिक स्कूल, मौलाबाग, आरा में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय के दोनों शाखाओं में प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने ध्वजारोहन किया तया राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा अभिभावको को सम्बोधित करते हुए कहा की आज पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रहा हैं। भारत के लोग विश्व के अग्रणी संस्थानों में उच्च पदों को सुशोभित कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि संविधान हमें बहुत सारे अधिकार देता है तो कर्त्तव्यों का बोध भी कराता है। अगर हम कर्त्तव्य विहिन हो जाएं तो एक विकसीत राष्ट्र की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। इन्होंने पत्रकार भीम सिंह ‘भवेश’ को पद्मश्री मिलने कि घोषणा पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे भोजपुर जनपद का सम्मान है।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समुह-गान-सुन-सुन देसवा के… को छात्रा रितिक, सौम्या, अर्पिता केशरी, वेदिका सिन्हा, प्रियांशी, सारिका, जया, सृष्टि, जाहन्वी और शिक्षम ने प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वही देश भक्ति समूह नृत्य को छात्रा वैष्णवी, वंदना, सलोनी, आराध्या, कृति, निशि, अहाना, सौम्या, श्रेया, प्रतिज्ञा, स्नेहा, श्रुति, अन्नया, आँचल, कुमुद, स्वास्तीका, आयुषी, अमन, वर्षा, सलोनी, रौशनी, अर्पिता, आरोही, अपूर्वा, मिष्ट और मुस्कान ने आकर्षण ढंग से प्रस्तुत कर दर्शको को भाव-विभोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संगीत शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार, अमितेश रंजन, और नृत्य शिक्षक चिन्दु कुमार के निर्देशन में हुआ। मंच परिकल्पना तथा साज-सज्जा विद्यालय के कला शिक्षक विष्णु शंकर और संजीव सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के एन०सी०सी० कैडेटस ने आकर्षक मार्च पास्ट का भी आयोजन किया तथा तिरंगे को सलामी दी। समारोह के मुख्य अतिथि महाराजा कॉलेज आरा के पूर्व प्राचार्य डॉ० गाँधी जी राय ने अपने संबोधन में कहा कि अगर आप के अंदर सामर्थय, उर्जा, सम्भावनाएं और इच्छा शक्ति हो तो अपना मुकाम हासिल कर सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबंधक निदेशक डॉ० कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि गणतंत्र की रक्षा संविधान में दिये गए मूल्यों और आर्दशों का पालन करके किया जा सकता है।
मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षक अरविन्द ओझा और छात्र आलोक अतुल्य ने संयुक्य रुप से किया। धन्यवाद ज्ञापन उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी दीपेश कुमार, स्वाती सिंह, राजेश रमण, रेणु पाण्डेय, रंजीत कुमार, रेणु सिंह, तथा एन०सी०सी० के ए०एन०ओ० श्री अंकित कुमार मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा अभिभावकों की भारी संख्या में भागीदारी रही।



