RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा।

झंडोत्तोलन-राष्ट्रगान,परेड निरीक्षण समेत अन्य कार्यक्रमों का हुआ पूर्वाभ्यास।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)25 जनवरी।गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में होने वाले झंडोतोलन-राष्ट्रगान एवं परेड निरीक्षण कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का आज पूर्वाभ्यास किया गया।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में निरीक्षण यान पर सवार होकर  उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया गया। कुल 11 प्लाटून द्वारा परेड में भाग लिया गया। इनमें सीआरपीएफ 190 बटालियन, आईआरबी पुरुष, आईआरबी महिला, सशस्त्र बल, गृहरक्षक वाहिनी, एनसीसी डीएवी विद्यालय के बच्चे, इंद्रागांधी आवासीय उच्च विद्यालय स्कॉर्ट गाइड, जवाहर नवोदय विद्यालय, नाजेरथ विद्या निकेतन की छात्र छात्राएं शामिल रहा। परेड निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने झंडोत्तोलन किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी राष्ट्रगान में उपस्थित पदाधिकारी स्कूली बच्चों समेत स्टेडियम में उपस्थित सभी ने भाग लिया।
इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर टेंट,मंच, साफ सफाई, स्टेडियम में अतिथियों की एंट्री करने समेत अन्य विषयों को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार  डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी स्थापना उप समाहर्ता, पुलिस विभाग के कई पदाधिकारी, स्कूली शिक्षक, छात्र-छत्राएं समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:19 दिसंबर 23

rktvnews

423 वरिष्ठ नागरिकों ने पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किये 2 अगस्त को उदयपुर के 110 वरिष्ठ नागरिक हवाई यात्रा से जायेंगे पशुपतिनाथ मंदिर।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के पहल से जिले में पहली बार गैर आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मिली स्वीकृति!जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 204 बालक व बालिकाओं ने चयन प्रशिक्षण/प्रतिभा चयन खोज में भाग लिया,चयनित खिलाड़ियों को एनआईएस कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

rktvnews

पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की पत्नी का निधन।

rktvnews

बढ़ने लगे है एच3एन2 वायरस के केस । क्या फिर से लगेगा लॉक डाऊन या सरकार है सचेत ?

rktvnews

भोजपुर:शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण को ले रणनीति पर विचार हेतु कोर कमेटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment