RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने तकनीकी पदाधिकारियों संग जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)15 फरवरी। शनिवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान विशेष रूप से भवन निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई तथा सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि भवन निर्माण विभाग द्वारा जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उन्हें अविलंब हैंडओवर किया जाए, ताकि उनका संचालन शीघ्र प्रारंभ हो सके और लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही, उन्होंने पुराने लंबित योजनाओं को समय पर पूर्ण नहीं करने वाली एजेंसियों के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए आवश्यकता पड़ने पर एजेंसी बदलने का भी निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले की कोई भी योजना अधूरी नहीं रहनी चाहिए और सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए।
बैठक में भवन निगम लिमिटेड को साइंस सेंटर एवं म्यूजियम के निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त विशेष प्रमंडल द्वारा क्रियान्वित योजनाओं में यदि किसी प्रकार की देरी हो रही हो तो बाधाओं को चिन्हित कर उसे तत्काल दूर करते हुए कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिन चिन्हित योजनाओं के लिए अब तक भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है, उनके लिए प्राथमिकता के आधार पर जमीन चिन्हित कर अधिग्रहण अथवा उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास कार्य बाधित न हो।
बैठक के दौरान सृष्टि पार्क एवं सेल्फी ब्रिज पर किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित अधिकारियों को इन परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने दिए गए निर्देशों के अनुपालन का आश्वासन दिया।

Related posts

पन्नीवाली में महंगाई राहत कैंप, लोक गीतो से योजनाओ का किया प्रचार प्रसार, बना मुख्य आकर्षण।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

रामगढ़:झारखंड राज्य का नाम राष्ट्रीय फलक पर रौशन हो : पुलिस अधीक्षक

rktvnews

भोजपुर : सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर सर्वेक्षणकर्ता दंडित! जिलाधिकारी भोजपुर के आदेश पर हुई कार्रवाई।

rktvnews

फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा विधिवत रूप से किया गया उदघाटन, खेल प्रेम की भावना से खेलने की बात कहते हुए खिलाड़ियों का किया हौसला अफजाई।

rktvnews

नव नालंदा महाविहार में नामवर सिंह की आलोचनात्मक विरासत पर व्यापक विमर्श।

rktvnews

Leave a Comment