भाजपा कर रही थी आरक्षण खत्म करने की साजिशशत्रुघ्न सहनी
RKTVNEWS /आरा ( भोजपुर)20 मई।खेग्रामस (अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा) के राष्ट्रीय सचिवों – राजेश साहनी (उत्तरप्रदेश) और शत्रुघ्न सहनी (बिहार) ने आज बड़हरा प्रखंड के छितनी के बाग, सेमरिया, बड़हरा, फरना, महुदहीं, नथमलपुर, गजियापुर, केवल छपरा और घांघर बिंदटोली आदि दर्जनों गांवों में जनसंवाद करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जल, जंगल और जमीन पर से निषादों व आदिवासियों के अधिकार छीन लिए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कारपोरेट परस्त विकास नीतियों -जंगलों की अंधाधुंध कटाई और बालू निकासी से नदियों को भारी नुकसान पहुंचा है और नदी जल पर आश्रित निषाद समाज तबाह और बर्बाद हो गया है। उन्होंने जल संसाधन, नदी-पोखर और तालाब में मछली पालन और बालू निकासी पर उनके परम्परागत अधिकार को बहाल करने की मांग की।
नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहेब के संविधान, देश के लोकतंत्र और दलित-पिछड़ों के आरक्षण अधिकार के विरोधी है और देश को मनुस्मृति के मुताबिक चलाना चाहते है। एनडीए नेता अतिपिछड़ों के लिए नकली प्रेम प्रदर्शित करते हैं। उनके दस साल दलितों-अतिपिछड़ो के लिये आफत काल साबित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिश के तहत अगिआंव के बड़गांव में अतिपिछड़ा बिंद व कहार समुदाय के 15 लोगों समेत 23 गरीबों को फर्जी मुकदमें में आजीवन कारावास की सजा दे दी गई। यहां तक कि लोकप्रिय युवा विधायक मनोज मंजिल को भी नहीं छोड़ा गया और उनकी विधायकी छिन ली गयी।
उन्होंने आरा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को भारी मतों से जिताने की अपील की।
बैठकों में भाकपा(माले) नेता खूबलाल रजक, परशुराम बिंद, गहरा चौधरी, गोपाल बिंद, महेंद्र बिंद, श्री भगवान प्रसाद (छितनी के बाग), विजय साहनी, भगेलू साहनी, भगीरथ साहनी, गोरखनाथ साहनी, लखन निषाद, गहरा चौधरी आदि उनके साथ मौजूद रहे।

भाजपा कर रही थी आरक्षण खत्म करने की साजिशशत्रुघ्न सहनी