
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 जनवरी।आज भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने एनएच 119ए (पटना-आरा-सासाराम) फोरलेन परियोजना की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अंचलाधिकारी, उदवंतनगर को अंचल अन्तर्गत असनी एवं एडौरा मौजों का 3A प्रारूप प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध करने एवं अंचलाधिकारी गड़हनी, चरपोखरी एवं तरारी को अविलंब नोटिस की तामीला सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को मुआवजा प्रक्रिया में तीव्रता लाने के लिए 17 जनवरी से विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, सासाराम एवं पटना के परियोजना निदेशकों को मार्ग संरेखण के तहत पिलरिंग कार्य शीघ्र समाप्त करने के लिए कहा। उन्होंने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को पिलरिंग कार्य का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
इस बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, परियोजना निदेशक (एनएचएआई पटना एवं सासाराम), अनुमंडल पदाधिकारी (सदर आरा, जगदीशपुर, पीरो), खनिज विकास पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, अंचलाधिकारी (तरारी, चरपोखरी, गड़हनी, कोईलवर, बड़हरा) और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
