RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय तकनीकी सहयोग की दिशा में अग्रसर।

RKTV NEWS/03 जून।भारतीय नौसेना और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच तकनीकी क्षेत्र में परस्पर सहयोग के लिए 02 जून, 2023 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन के अंतर्गत प्रशिक्षण, संयुक्त अनुसंधान और विकास, सहयोगी पाठ्यक्रम, उत्कृष्टता केंद्र (समुद्री इंजीनियरिंग), आईएनएस शिवाजी, लोनावाला और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के दल, क्षेत्र स्तर के मुद्दों के समाधान के लिए परस्पर सहयोग की दिशा में कार्य करेंगे।
समझौता ज्ञापन पर वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, चीफ ऑफ मटिरीएल (उपकरण प्रमुख) और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. मालिनी वी. शंकर, (सेवानिवृत्त आईएएस) ने हस्ताक्षर किए।

Related posts

भोजपुर पुलिस के सिपाही की संदिग्ध अवस्था में मौत।

rktvnews

कांग्रेस ने झारखंड में पांचवें चरण के चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट।

rktvnews

फसल अवशेष जलाने के प्रबंधन के मुद्दे पर आज मंत्री स्तरीय अंतर-मंत्रालयी बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्व खुफिया निदेशालय ने तूतीकोरिन बंदरगाह पर ‘ऑपरेशन फायर ट्रेल’ के अंतर्गत 5.01 करोड़ रुपये मूल्य के 83,520 चीनी पटाखों की तस्करी नाकाम की; 4 गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर के अमित मिश्रा को मिला बेस्ट फोटोग्राफर अवार्ड, बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोपिकर के हाथों दिया गया अवार्ड।

rktvnews

भोजपुर:संगीत साधना योग एवं ध्यान का प्रबल माध्यम : गुरु बक्शी विकास

rktvnews

Leave a Comment