RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:16 जनवरी से न्यायालय कर्मचारियों की होगी अनिश्चित कालीन हड़ताल,बैठक कर बनाई रणनीति।

न्यायालयों का दरवाजा खटखटाया नही हुई सुनवाई ,अब हड़ताल को विवश:सुशील कुमार राय

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 जनवरी।आज बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ जिला शाखा भोजपुर के अध्यक्ष सुशील कुमार राय की अध्यक्षता में कर्मचारियों की एक आम बैठक न्यायालय परिसर में हुई जिसका संचालन संघ के सचिव बसावन राम ने किया। जिसमें बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी के आह्वान पर बिहार भर के अदालतों के कर्मचारी अपने बेहतर वेतनमान,पदोन्नति,शत प्रतिशत अनुकम्पा पर बहाली और विशेष न्यायिक कैडर के माँग पूरा नहीं होने के विरोध मे 16 जनवरी से हड़ताल पर जाने हेतु निर्णय को सफल बनाने के लिए रणनीतियां अंतिम रूप से तैयार कर ली गयी है। बैठक में शामिल मिडिया प्रभारी-सह -प्रवक्ता अजय शंकर ने बताया की दिनांक 16-01-2025 से होने वाले कलमबंद हड़ताल के लिए जो एस. ओ. पी. राज्य संघ के द्वारा तय की गयी है उसके अनुरूप भोजपुर संघ पूरी तरह से तैयार है। सुभाष सिँह ने बताया की हम न्यायिक कर्मचारियों के प्रति सरकार के इस सौतेला रवैया के प्रति एक एक कर्मचारियों मे आक्रोश है और हम सभी लोग हड़ताल के लिए कमर कस कर तैयार हैं। जिला मंत्री बसावन राम ने कहा की इस बार यदि सरकार हमारी नहीं सुनी तो हम शोषित कर्मचारी गण आमरण अनशन पर जाने के लिए बाध्य हों जाएंगे। अंत में जिला अध्यक्ष ने विद्वान अधिवक्ता गणों एवम आम जनता(पक्षकार) से धैर्य पूर्वक सहयोग करने की याचना की एवं उन्होंने विद्वान अधिवक्ता गणों तथा पक्षकार गणों से हड़ताल के कारण उतपन्न असुविधाओं के लिए अग्रिम माफ़ी माँगा। बैठक में रिंकू,संदीप,अविनाश, रवि ,दरोगा,हिमांशु,दिपक, दिलीप,अभिषेक,सत्यप्रकाश, सौरभ, संतोष एवं समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थें।

Related posts

77 वां गणतंत्र दिवस: राजस्थान की झांकी ने जीता पॉपुलर चॉइस पुरस्कार— रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला, साहित्य एवं संस्कृति ने पुरस्कार किया ग्रहण।

rktvnews

दुमका:नगरपालिका चुनाव:कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता कर रहे हैं मताधिकार का प्रयोग,उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण एवं मतदाताओं से की बातचीत।

rktvnews

राजस्थान:पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ पहाडिया को विधानसभा में पुष्पांजलि अर्पित।

rktvnews

भोजपुर : भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन2024 पोलिंग पार्टी रवाना स्थल व मतगणना स्थल का आयुक्त ने लिया जायजा।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने की अपील वाद की सुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment