RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा किया गया।

बक्सर/बिहार 15 अगस्त।आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इटाढ़ी प्रखंड के उनवॉस पंचायत में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा संचालित लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (द्वितीय चरण) अंतर्गत ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा किया गया।
साथ ही बक्सर जिले के विभिन्न प्रखंडों/पंचायतो यथा इटाढ़ी प्रखंड के अतरौना व नारायणपुर पंचायत, ब्रह्मपुर प्रखंड गायघाट, बगेन, भदवर, योगियां पंचायत, बक्सर प्रखंड के महदह, सोनवर्षा पंचायत, चौसा प्रखंड के डिहरी, पालियाँ, पवनी, बनारपुर पंचायत, डुमराव प्रखंड के नुआव पंचायत, केसठ प्रखंड के कतिकनार पंचायत, नावानगर प्रखंड के कड़सर, सिकरौल, भदार पंचायत, राजपुर प्रखंड के खीरी, हथुआ, तियरा, राजपुर, हरपुर पंचायत तथा सिमरी प्रखंड के सहियार एवं राजापुर पंचायत सहित कुल 26 नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का आज ही सामूहिक रूप से संबंधित पंचायतो के माननीय मुखिया की उपस्थिति में जो Google Meet के माध्यम से जुड़े हुए थे, का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण के तहत 11, गृहस्थल बंदोबस्ती का पर्चा के तहत 04, सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 03, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 02 एवं आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड योजना के तहत 06 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार मास्टर जल सहियाओ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय अम्ब्रेला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने नई दिल्ली में तंजानिया के लोक निर्माण अधिकारियों के लिए परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर दो सप्ताह के क्षमता निर्माण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

बिहार: पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती अपराधी चंदन मिश्रा की बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मार की हत्या।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:स्काउट एंड गाइड द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण।

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय : डॉ. आंबेडकर की जीवनी पर आधारित चित्रकला कार्यशाला के विजेता पुरस्कृत।

rktvnews

Leave a Comment