RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के दिए निर्देश।

देहरादून/ उत्तराखंड 11 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेकर महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियन्त्रण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में सही तथ्यों से आम जनता को अवगत कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों में समय पर सजा मिले इसके लिए ऐसे प्रकरणों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के अधीन लाये जाने की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने अभियोजन विभाग की मजबूती हेतु अन्य राज्यों की व्यवस्थाओं का भी अध्ययन करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस जांच त्वरित और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। ऐसे मामलों की विवेचना में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। साथ ही न्यायालयों में भी प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। ताकि अपराधी किसी दशा में बचने न पाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराध को रोकने के लिए जन सहभागिता जरूरी है। इस संबंध में महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े संगठनों से नियमित संपर्क रखा जाए। सिस्टम इस प्रकार का हो कि महिलाओं का इसके प्रति विश्वास बढ़े और वे अपनी शिकायतें बिना संकोच के दर्ज करा सकें। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डे, अपर सचिव न्याय सुधीर कुमार सिंह, सहित पुलिस एवं गृह विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संयुक्त राष्ट्र महिला के प्रमुख क्षमता निर्माण कार्यक्रम – शीलीड्स II: अग्रणी महिलाओं के लिए कार्यशाला के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।

rktvnews

सारण:शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के आधार हैं सेक्टर पदाधिकारी: उप निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

बिहार:जदयू ने पूर्व विधायक विजेंद्र यादव को पार्टी से निकाला।

rktvnews

माले विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगो की आजीवन कारावास की सजा पर भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

भारतीय रिजर्व बैंक ने अतिरिक्त कृषि ऋण की सीमा 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये की।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर में खुले नाले में गिरने से एक बच्चे की मौत की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

Leave a Comment