RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने छठ की दी शुभकामनाएँ , कहा संसार का अद्वितीय गर्व।

साहित्य सम्मेलन अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ

पटना/बिहार 18 नवम्बर । बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने सभी व्रतियों को प्रणाम निवेदित करते हुए, समस्त देशवासियों को लोक-आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है । अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि पंडित-पुरोहित के विना ही अत्यंत श्रद्धा और शुचिता के साथ किया जाने वाला यह महापर्व अद्वितीय है, जो समस्त संसार को यह महान संदेश भी देता है कि जो वरेण्य हैं, लोक-मंगलकारी और पूज्य हैं, वे अपने अवसान के काल में भी पूज्य ही होते हैं, पूजे जाने चाहिए ! संसार जहाँ उगते हुए सूर्य की पूजा कारा है, बिहार में डूबते हुए सूर्य की भी पूजा करना सिखाया है।
डा सुलभ ने यह भी बताया है कि सूर्योपासना के इसी पर्व में, छठी माता की भी पूजा होती है, जो शिशुओं की रक्षिका और संरक्षिका मानी जाती हैं। ये महर्षि कश्यप् और देवमाता अदिति की मानस पुत्री हैं। इसीलिए अदिति-पुत्र आदित्य, अर्थात् सूर्य की बहन भी हैं। इनका नाम कात्यायिनी है। इन्हें प्रकृति के छठे अंश से उत्पन्न माना जाता है, इसीलिए इन्हें षष्टी-माता या छठीमाता कहा जाता है। व्रतीगण संध्या-अर्घ्य के पश्चात रात्रि में अपनी संतति की रक्षा और समृद्धि के लिए इनकी विशेष पूजा करती हैं।

Related posts

रक्षा राज्य मंत्री ने लाल किले के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय National Security Strategies Conference-2024 के समापन सत्र की अध्यक्षता की।

rktvnews

आरा प्रखंड-बसंतपुर अंतर्गत बिजली चोरी एवं सरकारी कार्य मे बाधा के आरोप मे प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

श्री किरेन रीजीजू ने कहा, भारत जल्द ही अपना सबसे तेज सुपरकंप्यूटर हासिल कर लेगा और अगले मार्च तक इसका संचालन शुरू हो जाएगा।

rktvnews

भोजपुर:मोदी का तीसरा कार्यकाल जनादेश की मूल भावना के खिलाफ : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे, इसके आंकड़ों से ही सबके विकास की बना सकते है उचित रणनीति- सांसद राहुल गांधी

rktvnews

Leave a Comment