RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन।

भाग लेने वाले विजेता खिलाड़ियों को हेलमेट व ट्रॉफी देकर किया गया पुरस्कृत।

टूर्नामेंट का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करना है।

RKTV NEWS/चतरा(झारखंड)11 जनवरी।जिले में एक जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के आमनगरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना है। सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के निमित शनिवार को उपायुक्त श्री रमेश घोलप के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा जिले के गुदरी बाजार स्थित खुले मैदान में बैडमिंट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान मौके पर उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है। इसके निमित विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। बैडमिंटन टूर्नामेंट के साथ-साथ फुटबॉल टूर्नामेंट,क्रिकेट टूर्नामेंट,बाइक रैली बॉलीवुड टूर्नामेंट अन्य खेलों का आयोजन कर रोड सेफ्टी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आज के टूर्नामेंट खेल में भाग लेने वाले विजेता खिलाड़ियों को हेलमेट व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया ।
उक्त मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ साथ जिला परिवहन कार्यालय के रोड सेफ्टी मैनेजर अमित कंसल समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र अगिआंव में शिविर लगा।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय हेपेटाइटिस दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन!हेपेटाइटिस बीमारी को अनदेखा करना जान लेवा हो सकता है:एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

देवघर:कीटनाशी दवा विक्रताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त का दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश,निर्धारित रुटलाइन से ही श्रद्धालु बाबा मंदिर की ओर करें प्रस्थान।

rktvnews

राष्ट्रपति ने वी.वी. गिरि को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

महानियंत्रक संचार लेखा वंदना गुप्ता ने उत्तर क्षेत्रीय समीक्षा बैठक का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment