RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)10 जनवरी।जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों, संचालित योजनाओं आदि की जानकारी उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों को दी गई।
पंचायत सुदृढ़ीकरण योजना के तहत जिले के अलग-अलग प्रखंडों में स्थित पंचायत भवनों में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पंचायत भवनों में वर्तमान में रात्रि प्रहरी की व्यवस्था से संबंधित प्रतिवेदन 3 दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया वही उपायुक्त ने पंचायत सुदृढ़ीकरण योजना के तहत प्राप्त राशि के व्यय हेतु योजना बनाते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
पंचायत ज्ञान केंद्र की समीक्षा के क्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई की पूर्व से चिन्हित 47 पंचायत में 39 पंचायत में पंचायत ज्ञान केंद्र का उद्घाटन 10 जनवरी 2025 को किया जा रहा है जिस पर उपायुक्त ने शेष पंचायतों में भी जल्द से जल्द पंचायत ज्ञान केंद्र शुरू करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त ने जिले वासियों को पंचायत ज्ञान केंद्र के सफल संचालन हेतु पुरानी किताबें दान कर अथवा किसी अन्य माध्यम से सहयोग करने के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।
डिजिटल पंचायत योजना के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पंचायत भवनों के माध्यम से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित निर्गत किए जाने वाले अन्य दस्तावेजों को लेकर डिजिटल पंचायत योजना का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
15 वे वित्त आयोग के तहत हो रहे कार्यों के संबंध में उपायुक्त ने टाइड एवं अनटाइड फंड के तहत ली गई योजनाओं एवं उनके तहत पूर्ण किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Related posts

भोजपुर:संगीत साधना योग एवं ध्यान का प्रबल माध्यम : गुरु बक्शी विकास

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय को लेकर बैठक।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक फैसला-125 यूनिट तक के बिजली बिल पर कोई शुल्क नहीं।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भोपाल:विवेक रंजन श्रीवास्तव म प्र स्टेट सेंटर इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स में सदस्य सिविल निर्वाचित हुए।

rktvnews

एनएसई और वाराणसी जिला प्रशासन के बीच साझेदारी: वित्तीय साक्षरता, निवेशक जागरूकता और एमएसएमई फंडिंग को मिलेगा बढ़ावा; स्टूडेंट स्किलिंग प्रोग्राम भी होगा लागू।

rktvnews

Leave a Comment