RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित: अताउर रहमान 1492 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित।

अताउर रहमान

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)27 फरवरी।नगर परिषद आम निर्वाचन–2026 के तहत अध्यक्ष पद एवं नगर परिषद क्षेत्र के 22 वार्डों के वार्ड पार्षद पद के लिए हुए मतदान की मतगणना आज शुक्रवार को चतरा कॉलेज परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई मतगणना की प्रक्रिया सभी चरणों की गणना पूर्ण होने के बाद समाप्त हुई और परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई।
घोषित परिणामों के अनुसार नगर परिषद, चतरा के अध्यक्ष पद पर अताउर रहमान 1492 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए।
वार्ड पार्षद पद के लिए घोषित परिणाम इस प्रकार हैं—
वार्ड संख्या 01 से राकेश कुमार, 02 से ऋतिका कुमारी, 03 से मोहम्मद नेहाल, 04 से पार्वती देवी, 05 से रिंकू देवी, 06 से दीपक कुमार वर्मा, 07 से पूनम कुमारी, 08 से सरिता देवी, 09 से प्रमिला देवी, 10 से बबीता देवी, 11 से वेदवती जयसवाल (निर्विरोध), 12 से आबिद हुसैन, 13 से माया देवी (निर्विरोध), 14 से अफसाना खातून, 15 से उजाला प्रवीण, 16 से सुशील कुमार, 17 से सुमिता मणि दास, 18 से प्रेमचंद साहू, 19 से अजहर हकीम, 20 से मोहम्मद नेसार, 21 से विनोद राम तथा 22 से नितेश कुमार निर्वाचित घोषित किए गए।
मतगणना के दौरान सभी प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया। सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था की गई थी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना संपन्न कराने में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

Related posts

भोजपुर: जदयू महानगर की प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ले तैयारी एवं समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को सौंपे गारंटी कार्ड ।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने राजेश भट्ट!

rktvnews

भारत में बुज़ुर्ग आबादी की समस्याएँ।

rktvnews

Leave a Comment