
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जनवरी। शहर के चंदवा स्थित एक रिसॉर्ट में स्वास्थ्य विभाग का उन्मुखीकरन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत शहर के सभी वार्ड परिषद व मेयर के साथ बैठक हुई। इस उनमुखीकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉक्टर शिवेंद्र कुमार सिन्हा धन्यवाद ज्ञापन जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के एन सिन्हा तथा संचालन डीएएम अश्विनी कुमार ने किया।
सिविल सर्जन डॉ सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम, सदर अस्पताल के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल के साथ-साथ सभी हेल्थ एंड वैलनेस केंद्र पर कार्य हो रहा है। शहर की आबादी ज्यादा होने से शहरी स्वास्थ्य केंद्र धनुपुरा ,गौसगंज, मौला बाग और अनाईठ में कार्य कर रहे हैं।शहर के 45 वार्ड के सभी वार्ड पार्षद से अनुरोध है कि यह अपने लोगों को इन केंद्रों से स्वास्थ्य सुविधा मुहैया उपलब्ध कराने में सहयोग करें ,खासकर टीकाकरण और परिवार कल्याण कार्यक्रम में। शहर की मेयर ने भी हर तरह के सहयोग देने का आश्वासन किया। जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सिन्हा ने कहा कि सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने वार्ड में लोगों को सहयोग करें, हमारे विभाग को भी सहयोग करें ताकि गरीब जनता को स्वास्थ्य सेवा मुहैया हो सके। शहर के बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए बाहरी क्षेत्र में भी अलग से केंद्र स्थापित कर स्वास्थ्य सेवा को बढ़ाया जाए ।इसके लिए सभी वार्ड पार्षदों का सहयोग अपेक्षित है ।संचालन करते हुए अश्विनी कुमार ने कहा कि शहर का उन्मुखीकरण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बहुत ही आवश्यक है, जिससे की शहर में गुजर बसर करने वाले गरीब एवं पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य सेवा का समुचित लाभ मिल सके।
