RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

सामाजिक बंधन ढीलें पड़ जायेंगे और विखंडन हावी होने लगेगा :अनायास

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 मई। RKTV NEWS द्वारा साहित्य प्रेमियों के बीच साहित्य संबंधी प्रकाशित हो रही लगातार स्तंभों के प्रति मिल रहे आपार स्नेह को देखते हुए पूर्व में ख्याति प्राप्त लेखक, कवि, व्यंग्यकार,समीक्षक,अनुवादक डॉ कृष्ण दयाल सिंह जो एक अवकाश प्राप्त डाक विभाग के अधिकारी भी है की वर्ष 1998 में प्रकाशित प्रथम काव्य संग्रह “यत्र – तत्र” में संग्रहित सभी रचनाओं का प्रकाशन किया गया था।जिसकी काफी प्रशंसा भी लेखक तक पाठकों द्वारा प्रेषित की गई है। RKTV NEWS लेखक की दूसरी वर्ष 1998 में ही प्रकाशित उनकी दूसरी रचना नाटक एवं कहानी संग्रह “अनायास” में संग्रहित नाटकों और कहानियों का नित्य प्रकाशन करेगी।जिसकी सहमित लेखक द्वारा भी दी गई है।
लेखक डॉ कृष्ण दयाल सिंह द्वारा अपनी नाटक एवं कहानी संग्रह “अनायास” को लेकर अपने शब्दों को लेखनी के रूप में प्रस्तुत करते हुए अपनी रचना की भावनाओं से अवगत कराया गया है।

“अनायास” में लेखक की प्रस्तावना

आजादी के 51 वर्ष गुजरने के बाद भी उसके मीठे फल ताड़ से गिरने के बाद खजूर पर अटक कर रह गये। धरती पर के खड़े मानव बस ऊपर की ओर टक-टकी लगाये हुए हैं। जिनके पास पूंजी है वे तो अपनी महलों की ऊँचाई ही खजूर की ऊँचाई तक कर के लगता है उन फलों को लपककर अपनी तिजोरियो में बन्द कर देगें। कुछ ऐसे भी हैं, जो भ्रष्ट तरीकें अपनाकर निरीह जनता को गर्त में ढकेलने पर तुले हैं। सामाजिक एवं आर्थिक विषमता के चलते राष्ट्र की गति विकास की ओर अग्रसर न होकर थथमती ज्यादा लगती है। अड़ंगेबाजी, झंडेबाजी और अब तो डंडेबाजी ही पूंजी, श्रम और आतंक के पर्याय बनने लगे हैं। अगर इसी तरह चलता रहा तो सामाजिक बंधन ढ़ीले पड़ जायेगें, विखंडन हावी होने लगेगा। मिल-बैठकर रास्ते चुनने का समय है। भ्रष्ट तरीकों पर अंकुश भी लगे, भाई-चारा भी बढ़े, उत्पादन पहले उपभोग बाद में, पूंजी और श्रम के पलड़े एक सीध में रहे, तथा राष्ट्र निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ता रहे, यह हमारा दृढ़ निश्चय होना चाहिए। देखना है ‘अनायास’ के माध्यम से कितना कुछ हो पायेगा ।
प्रस्तुत पुस्तक मेरी दूसरी रचना है। पहली रचना “यत्र-तत्र” कविता संग्रह में, इस “अनायास” नाटक एवं कहानी संग्रह का जिक्र किया गया था। नेतागिरी नाटक को छोड़कर तीनों मंचित हो चुका है। बेसक नेतागिरी नाटक पठनीय ज्यादा है। सेवाकाल के दौरान कुछ दिनों तक डाक प्रशिक्षण केन्द्र में व्याखता के पद पर काम करते हुए प्रशिक्षुओं के बीच नेतागिरी (Leadership) पढ़ाया करता था, अतः यह नाटक उसी को ध्यान में रखकर लिखा गया है। इसका उपयोग दूसरी जगह भी हो सकता है, मेरा विश्वास है।

मैं ललीता मिश्र (आरा), श्री डी० आर० डे० (दरभंगा) का विशेष आभारी हूँ जिनके मदद से नाटकों का मंचन हो सका। प्रो० श्याम शर्मा, प्राचार्य कला एवं शिल्प महाविद्यालय, पटना का आभारी हूँ जिन्होंने पुस्तक की निचोड़ को आवरण पृष्ठ के डिजायन तैयार करने में मदद की। सबसे बड़ा आभारी राजेन्द्र साहित्य परिषद, पटना का उसमें भी विशेष रूप से उसके महासचिव श्री बलभद्र कल्याण जी का हूँ जिनकी कृपा से भाषगत त्रुटियों का परिभार्जन हुआ । उनका व्यवहार मुझपर अनुजवत रहा है। समस्त डाक परिवार का विशेष ऋणी हूँ जिनकी गोद में पलकर निखरने का मौका मिला है। श्री आर. वी. सिंह, परिमंडलीय सचिव, अखिल भारतीय प्रशासनिक डाक कर्मचारी संघ बिहार का नाम लिए बिना नहीं रह सकता, जिनसे नित्य प्रति विचारों का मन्थन होता रहता था । सबसे बढ़कर मैं पाठकों का आभारी हूँ। भाषा की ऋटियों के लिए पाठकों से क्षमा प्रार्थी हूँ।

त्वमेव सर्वम समझते हुए पुनः मैं अपनी दूसरी रचना अनायास पाठकों को समिर्पित कर रहा हूं।आप सबों से आग्रह भी है कि आप अपनी भावनाओं से अवगत करायेगें।

आपका स्नेहाकांक्षी

कृष्ण दयाल सिंह

पटना

3-12-98

डॉ कृष्ण दयाल सिंह
(उक्त लेखनी लेखक की “अनायास” रचना की प्रस्तावना है,इसके पश्चात “अनायास” में संग्रहित नाटकों और कहानियों का प्रकाशन नित्य किया जायेगा।लेखक वर्तमान में आरा के वरिष्ठपुरी में निवास करते है,संपर्क:9570805395)

Related posts

कैबिनेट ने 2024-25 में वेज एंड मीन्स एडवांस को इक्विटी में परिवर्तित करके भारतीय खाद्य निगम में 10,700 करोड़ रुपये की इक्विटी डालने को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर: राहुल गांधी के SIR के खिलाफ आरा में प्रस्तावित आगमन को ले कांग्रेस की केंद्रीय टीम ने किया मुआयना।

rktvnews

झारखंड: चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित सभी बैंक समन्वयक के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपराध के पूर्व अवैध हथियार के साथ एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले राज्य सचिव ने ली संदेश विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

उज्जैन:मंत्री गौतम टेटवाल एवं चैतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुए एमओयू साइन।

rktvnews

Leave a Comment