RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

भोजपुर: कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर दिखेगी दांवा पंचायत के विकास की गाथा।

सोनी टीवी द्वारा पंचायत के विकास कार्यों की की गई शूटिंग।

शूट के दौरान पंचायत की मुखिया सुषमलता अमिताभ बच्चन से हुई रूबरू।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 जनवरी ।आज भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत दांवा में सोनी टीवी द्वारा पंचायत में हुए एतिहासिक विकास योजनाओं एवं कार्यों की शूटिंग की गई। शूटिंग को पहुंची टीम ने पंचायत की मुखिया द्वारा पंचायत में कराए गए विकास के कार्यों की शूटिंग करते हुए हाई टेक सरकार भवन ई गवर्नेंस एवं ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन,महिलाओं के लिए स्थापित सेनेटरी पैड मेकिंग प्लांट में पैड निर्माण को कैमरे में कैद करते हुए उक्त विकास कार्यों के बारे में उनके विचार को भी कैद किया।
इस शूटिंग के दौरान जीविका दीदियों ने भी हिस्सा लेते हुए अपने स्वालंबन और सफलताओं की गाथा को साझा किया।आज के इस शूटिंग कार्यक्रम में अल्ट्राटेक के सुनील जी की बड़ा योगदान रहा साथ ही अन्य सहयोग करने वालों में शमीमा खातून,अनीता देवी,अनीता कुमारी,माला देवी,तेतरी देवी, उप मुखिया सविता देवी ,पिंकी देवी एवं सभी वार्ड सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।
बताया गया की आज हुई शूटिंग का पूरा प्रसारण संभवत जनवरी माह में कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर दिखाया जायेगा।

Related posts

राष्ट्रपति‍ ने पलाई के सेंट थॉमस कॉलेज के प्लैटिनम जुबली समारोह के समापन समारोह में शिरकत की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

अमेरिका के प्रोफेसर ऑफ म्यूजिक का अंतरराष्ट्रीय सम्मान औरंगाबाद में आजमगढ़ के अरविंद चित्रांश द्वारा किया गया।

rktvnews

नवादा जिले में बीपीएससी की 69 वी (प्रारंभिक) परीक्षा में 6 हजार 984 अभ्यर्थियों में से 5 हजार 241 रहे उपस्थित,1 हजार 743 अनुपस्थित रहे।

rktvnews

बिहार:छात्र हित में जेल जाना पड़े तो जाउंगा लेकिन बीपीएससी से माफी नहीं मांगूंगा : गुरू रहमान

rktvnews

चतरा:जिले में वित्तीय समावेशन को लेकर आयोजित की गई जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment