RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मां काली बखोरापुर वाली मंदिर ट्रस्ट की ओर से आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर व्यक्त की गई शोक संवेदना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 30 दिसंबर। रविवार सुबह आचार्य किशोर कुणाल के हार्ट अटैक से निधन की सूचना मिलते ही काली मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी और सहयोगियों में शोक की लहर दौड़ गई।
मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल ने बताया कि कुणाल साहब का बखोरापुर मंदिर में 3 माह पहले आगमन हुआ था और उन्होंने मंदिर देखकर काफी हर्ष व्यक्त किया और समिति के सभी सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा कि आपका मंदिर हमारे मंदिर से भी बड़ा है।इन्होंने बताया कि कुणाल साहब ने अद्भुत कार्यों को कर, अपने को अनंत काल तक अपने आप को अमर बना लिया है। उनकी कृतियां ,उनके संस्थान के लोग जन्म जन्मांतर तक लाभान्वित होते रहेंगे। इन्होंने धार्मिक स्थल अयोध्या राम मंदिर के ऐतिहासिक फैसला के कार्यवाहक ,महावीर मंदिर न्यास के राम मंदिर के लिए 10 करोड़ रूपया अनुदान देने वाले, महावीर कैंसर अस्पताल के संस्थापक ,महावीर वात्सल्य अस्पताल ,महावीर आंख अस्पताल ,महावीर बुजुर्ग अस्पताल ,महावीर हृदय अस्पताल ,संपूर्ण विश्व का सबसे बड़ा 400 करोड़ की लागत से पूर्वी चंपारण बिहार में रामायण मंदिर जो 400 फीट ऊंचाई का निर्माण करना ,महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव, पूर्व वरीय आईपीएस अधिकारी, हृदय सम्राट आचार्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन संपूर्ण धर्मावलंबियों भक्तों को शोक में डूबा दिया। जिसकी पूर्ति अब कोई कर नहीं सकता। ट्रस्ट के बी डी सिंह ने उनके आवास पर जाकर माल्यार्पण किया।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में बी डी सिंह, लक्ष्मण तिवारी, रवि शंकर सिंह, कमल किशोर सिंह, मंगल सिंह, विनय कुमार सिंह आदि रहे।

Related posts

चतरा:“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम : 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक जिले के सभी प्रखंडों–पंचायतों में लगाए जाएंगे शिविर।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को दत्तक अभिभावकों को सौंपा।

rktvnews

भोजपुर: महासंघ (गोप गुट) भोजपुर से संबद्ध संघों की बैठक आयोजित,20 मई के प्रदर्शन को बनाई रणनीति।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड परिसर मे दफादार-चौकीदार संघ का धरना।

rktvnews

Leave a Comment