RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया बज्रगृह और मतगणना केंद्र का निरीक्षण- यातायात, सुरक्षा एवं संग्रहण व्यवस्था पर विशेष बल।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)28 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने राज नारायण कॉलेज एवं हरिवंशपुर स्थित आइटीआई कॉलेज बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभावार तैयारी की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि 6 नवंबर को मतदान समाप्ति के उपरांत सभी विधानसभा क्षेत्रों के पीठासीन पदाधिकारी मतदान केंद्रों से ईवीएम एवं चुनाव सामग्री लेकर पांच विधानसभा लालगंज, वैशाली, महुआ, महनार व राजापाकर का राज नारायण कॉलेज एवं तीन विधानसभा हाजीपुर, राघोपुर व पातेपुर का हरिवंशपुर स्थित आइटीआई कॉलेज स्थित बज्रगृह पहुंचेंगे। इस दृष्टि से यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वाहनों का सुव्यवस्थित प्रवेश-निकास, काउंटर व्यवस्था एवं कर्मियों की तैनाती का सुदृढ़ होना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले मार्गों को जाममुक्त रखा जाए तथा ट्रैफिक प्लान के अनुसार प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाए। जिला पदाधिकारी ने भवन विभाग को निर्देश दिया कि बज्रगृह व मतगणना केंद्र का सभी तैयारी ससमय पूरा करें।
यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसी भी स्थिति में भीड़ या जाम न उत्पन्न हो। पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक को संवेदनशील बिंदुओं पर पुलिस प्रतिनियुक्ति एवं सतत गश्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि राज नारायण कॉलेज एवं हरिवंशपुर आईटीआई कॉलेज स्थित बज्रगृह में विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केंद्रों की संख्या को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त काउंटरों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि ईवीएम एवं अन्य निर्वाचन सामग्री का संग्रहण सुगमता एवं शीघ्रता से हो सके। निर्देश दिया गया कि प्रत्येक काउंटर पर प्रशिक्षित एवं दक्ष कर्मियों की तैनाती की जाए, जो पीठासीन पदाधिकारियों से सामग्री आयोग की निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार प्राप्त करें। सभी निर्वाची पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बज्रगृह एवं काउंटिंग की पूरी व्यवस्था समय से पूर्व तैयार रखें।
बज्रगृह /मतगणना केन्द्र राज नारायण कॉलेज व हरिंवशपुर आइटीआई कॉलेज में सफाई, पेयजल, और अस्थायी शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पेयजल टैंकर, अस्थायी शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था की समुचित तैयारी सुनिश्चित की जाए। मतगणना केंद्र एवं बज्रगृह परिसर में सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश पास प्रणाली एवं पहचान सत्यापन व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।
निरीक्षण के समापन पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि“चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। इसकी सफलता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्धता से करना है।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता संजय कुमार, उप विकास आयुक्त कुन्दन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (हाजीपुर) रामबाबू बैठा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर सुशील कुमार, सभी निर्वाची पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी एवं संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारी सहित अनेक वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

चितौड़गढ़:व्यय पर्यवेक्षकको ने चित्तौड़गढ़ और कपासन विधानसभा की एसएसटी चैक पोस्टों का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उत्तर बिहार के जिलों में प्रगति यात्रा में की गई घोषणाओं को जमीनी स्तर पर उतारने हेतु सभी योजनाओं पर मंत्रिपरिषद् एवं विभाग की स्वीकृति।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:किशोर किशोरी सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जीवन में प्रगति के लिये शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण : राज्यपाल

rktvnews

वैशाली:जिले में स्वीप गतिविधि अंतर्गत सभी प्रखंडों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment