RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट)भोजपुर एवं NFWT की संयुक्त प्रेस वार्ता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 दिसंबर।बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट)भोजपुर एवं NFWT के संयुक्त तत्वावधान में जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह विमल की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता महासंघ कार्यालय,पूर्वी गुमटी नवादा आरा में आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में काफी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन संघ के जिला सचिव धर्म कुमार राम ने किया।
बैठक में जिला अपीलीय प्राधिकार भोजपुर द्वारा अगिआंव प्रखंड के अनिल कुमार सिंह बनाम राज्य सरकार के संबंध में प्रखंड नियोजन इकाई,अगिआंव द्वारा निर्गत आदेश के खिलाफ जिला अपीलीय प्राधिकार के न्यायादेश एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना)भोजपुर आरा कार्यालय द्वारा निर्गत पत्र के अनुपालन में अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु शिक्षा विभाग,भोजपुर से मांग की गई।
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह विमल ने संघ के मांग पत्र में शामिल 8 सूत्री मांगों पर विस्तार से बताते हुए कहा कि उपरोक्त मांगों के अतिरिक्त बेसिक ग्रेड में कार्यरत नियोजित शिक्षकों के स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति करने,ईपीएफ कटौती को नियमित करने,15% वेतन वृद्धि देने, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बराप गड़हनी के पुष्पा सिंह एवं हरेंद्र तिवारी के वेतन कटौती एवं निरीक्षण के क्रम में गलत तरीके से वेतन कटौती सहित अन्य मामलों में यदि हमारी मांगों के प्रति शिक्षा विभाग त्वरित कार्रवाई नहीं करती है तो हमारा संघ लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन चलाएगा।
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने भी इस मुद्दे पर महासंघ का समर्थन करते हुए कहा कि महासंघ भी इस आंदोलन में शिक्षक संघ का समर्थन करेगा।
अगिआंव प्रखंड के पीड़ित शिक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड नियोजन इकाई अगिआंव के द्वारा राज्य अपीलीय प्राधिकार पटना, माननीय उच्च न्यायालय,पटना एवं जिला अपीलीय प्राधिकार तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी,भोजपुर के आदेश का उल्लंघन करते हुए हमें परेशान किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं को लेकर जल्द ही जिला पदाधिकारी भोजपुर से शिष्टमंडल वार्ता की जाएगी एवं राज्य कमिटी के माध्यम से अपर मुख्य सचिव को भी सूचित किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में जानकी प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह,सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ.मनोज कुमार गुप्ता,केदार सिंह, अरविन्द कुमार,हरवंश कुमार, रीता राय,विद्या कुमारी,अविनाश राय,अजीत कुमार,श्री भगवान राम,कामता सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

गढवा:उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

राष्ट्रपति ने हैदराबाद में लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में गंगा निरोधक कटाव कार्य का शुभारंभ किया।

rktvnews

देवघर:श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, देवघर द्वारा एक दिवसीय भर्ती-कैम्प का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

विष्णु महायज्ञ का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment