RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सहारा निवेशकों के पैसे की वापसी को ले होने वाले सम्मेलन हेतु किया गया जनसंपर्क।

सहारा इंडिया के खाताधारकों के रुपये लौटाने की मांग पर आंदोलन होगा तेज:राजू प्रसाद

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 दिसंबर। आगामी 5 जनवरी 25 को पटना में होने वाले सहारा निवेशकों के रुपए वापसी को लेकर होने वाले सम्मेलन की तैयारी को ले शनिवार देर शाम बस स्टैंड श्रीटोला,बहिरो,पूर्वी नवादा आरा में जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया!जनसंपर्क अभियान के दौरान सहारा निवेशकों को पर्चा वितरण करते हुए सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के सह संयोजक राजू प्रसाद ने कहा कि सहारा इंडिया के खाताधारकों के डुबे हुए रुपये को मूलधन सूद सहित वापस करने के सवाल पर बड़े आंदोलन की तैयारी के मद्देनजर यह सम्मेलन हो रहा है।जिसमें तय किया जाएगा कि सभी खाताधारक अपने रुपये की बरामदगी हेतु कानूनी लड़ाई के साथ साथ आंदोलन का रास्ता भी अख्तियार करेंगे!आगे उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया के खाताधारकों को नरेन्द्र मोदी जी की सरकार सहारा इंडिया के निवेशकों का पैसा लौटाने की इच्छुक नहीं है!अगर सरकार की मंशा रुपया लौटाने की होती तो सुप्रीम कोर्ट ने छोटे निवेशकों के रुपये लौटाने के लिए 5000 करोड़ रिलिज किया था पर सहकारिता मंत्री अमित साह जी की निष्क्रियता की वजह से महज 208 करोड़ रुपया ही लौटाया जा सका!आगे राजू प्रसाद ने कहा कि आगामी बजट में सहारा इंडिया के खाताधारकों का रुपया लौटाने का प्रावधान नहीं होता है तो सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा बड़े आंदोलन की तैयारी करेगा!इस जनसंपर्क अभियान में रणधीर कुमार राणा,सुनील कुमार,सोनू,बिक्रम कुमार,बब्लू कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के पुरस्कार समारोह में भाग लिया।

rktvnews

उपायुक्त ने कान्हाचट्टी स्तिथ तमासिन जलप्रपात का किया निरीक्षण!सैलानियों की सुरक्षा हेतु दिए कई दिशा निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:ईख उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए आयुक्त अनिल कुमार झा ने कृषि वैज्ञानिकों संग की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के तहत किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने नया लोगो और शुभंकर लॉन्च किया।

rktvnews

मोदी सरकार के दिन पूरे, आरके सिंह की हवा खराब : विधायक अजीत कुशवाहा

rktvnews

Leave a Comment